फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   panchayat chunav

आंशिक परिसीमन के लिए शासन ने आठ दिन का बढ़ाया समय

Wed, 16 Dec 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
मैनपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए किये जा रहे आंशिक परिसीमन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद चुनावी कार्यों में तेजी आ गई है। अब शासन ने आंशिक परिसीमन का समय बढ़ा दिया है। इससे पंचायत राज विभाग को परिसीमन के लिए आठ दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर मैनपुरी समेत 49 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आंशिक परिसीमन किया जा रहा है। इसके अनुसार केवल उन ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों का आंशिक परिसीमन किया जाना है, जो नगर निकाय के परिसीमन में प्रभावित हुए हैं। इसके लिए पूर्व में चार दिसंबर से काम शुरू होकर 6 जनवरी को खत्म किया जाना था। लेकिन अब इसमें संशोधन कर दिया गया है। अब ये कार्य 14 दिसंबर से शुरू होकर 14 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

ये है परिसीमन के लिए संशोधित कार्यक्रम
- ग्राम पंचायत वार जनसंख्या अवधारण- 14 दिसंबर से 20 दिसंबर तक
- परिसीमन के अनुसार प्रस्तावित वार्डों की सूची का प्रकाशन- 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक
- प्रस्तावित वार्डों के संबंध में आपत्तियां प्राप्त किया जाना- 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक
- आपत्तियों का निस्तारण- 5 जनवरी से 9 जनवरी तक
- वार्डों की अंतिम सूची का प्रकाशन- 10 जनवरी से 14 जनवरी तक
शासन ने आंशिक परिसीमन के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में संशोधन किया है। इसमें आठ दिन का समय बढ़ा दिया गया है। अब परिसीमन के बाद वार्डों की सूची का प्रकाशन 14 जनवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed