फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat Chunav By Election 2021: Etah Pradhan Winner List Of By Election

पंचायत उपचुनाव: एटा का परिणाम घोषित, संगीता देवी और प्रेरणा सिंह ने प्रधान पद पर हासिल की जीत

Tue, 15 Jun 2021 09:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 15 Jun 2021 09:47 AM IST
सार

जैथरा ब्लॉक के आरओ एएस भाटी ने बताया कि ग्राम पंचायत बहगों में संगीता देवी  ने 238 और दतौली में प्रेरणा सिंह ने 92 मतों से प्रधान पद पर जीत हासिल की है

विज्ञापन
Panchayat Chunav By Election 2021: Etah Pradhan Winner List Of By Election
एटा: पंचायत उपचुनाव में सदस्य पद के विजेता को प्रमाणपत्र देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में दो ग्राम प्रधान, एक क्षेत्र पंचायत सदस्य और 10 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पद पर हुए मतदान के परिणाम सोमवार को घोषित किए गए। जैथरा ब्लॉक के आरओ एएस भाटी ने बताया कि ग्राम पंचायत बहगों में संगीता देवी  ने 238 और दतौली में प्रेरणा सिंह ने 92 मतों से प्रधान पद पर जीत हासिल की है। वहीं अलीगंज ब्लॉक में आरओ संजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर लोकपाल सिंह निर्वाचित हुए।

विज्ञापन


वहीं आठ ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर रतन सिंह, संतोष कुमार, भानु प्रताप सिंह, अनीता देवी, हरिओम, रीमा देवी, ज्योति और राजकुमार विजयी रहे। जबकि विकासखंड सकीट के बीडीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि दो ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर साधना और देवेंद्र निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन


पर्ची से हुआ फैसला
विकास खंड सकीट की ग्राम पंचायत सलेमपुर खेड़िया में एक ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव परिणाम रोचक रहा। यहां साधना और दुर्वेश कुमार दोनों को 28-28 वोट मिले। जिसके बाद पर्ची डालकर साधना को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:
अनलॉक: दो महीने बाद 16 जून को खुलेगा ताजमहल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जारी की सूचना
सेना का मिशन जिंदगी: बोरवेल में गिरे चार साल के मासूम को सुरक्षित निकाला, गांव में खुशी का माहौल
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed