फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   panchayat assistence, list not prepared, negligence

खतरे में प्रधानी: डीपीआरओ के निर्देश के चार माह बाद भी पंचायत सहायक की नए सिरे से मेरिट नहीं की तैयार

Mon, 25 Apr 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
panchayat assistence, list not prepared, negligence
कासगंज। ग्राम पंचायत भैसोरा खुर्द की ग्राम प्रधान ने डीपीआरओ के निर्देश के चार माह बाद भी पंचायत सहायक की नियुक्ति के लिए नए सिरे से मेरिट तैयार नहीं की, जिससे ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की नियुक्ति नहीं हो सकी है। डीएम ने 15 दिन में स्पष्टीकरण न देने पर प्रधान पद से हटाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भैसोरा खुर्द में पंचायत सहायक की नियुक्ति के लिए शोभा कुमारी ने अपना आवेदन किया। ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति ने 30 अगस्त 2021 को उनका आवेदन जाति प्रमाणपत्र संलग्न न होने पर निरस्त कर दिया। आवेदक ने इसकी शिकायत की। ग्राम पंचायत में 15 नवंबर 2021 को फिर से प्रशासनिक समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आवेदक को गांव का निवासी न मानते हुए मेरिट सूची में नाम शामिल नहीं किया और अन्य आवेदक का नाम प्रस्तावित करते हुए मेरिट सूची तैयार करके कार्यालय को भेज दी गई। इसकी फिर से शिकायत की गई। इसके बाद जिला पंचायतराज अधिकारी ने 27 दिसंबर 2021 को आवेदक शोभाकुमारी का नाम शामिल करते हुए प्रशासनिक समिति की बैठक कराकर मेरिट सूची तैयार करने के निर्देश दिए, लेकिन ग्राम प्रधान सुनीता कुमारी ने अभी तक पंचायत सहायक के चयन नहीं किया है। डीपीआरओ ने प्रधान द्वारा किए जा रहे आदेशों की अवहेलना को डीएम के संज्ञान में लाया गया।
विज्ञापन

डीएम हर्षिता माथुर ने गंभीरता से लेते हुए 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है, साथ ही चेतावनी दी है कि कर्तव्य का पालन न करने पर क्यों न पद से हटा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान द्वारा निर्देेशों के बाद भी अभी तक पंचायत सहायक की नियुक्ति के लिए कार्रवाई नहीं की है। डीएम के माध्यम से प्रधान को स्पष्टीकरण भेजा गया है। निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण का जवाब न देने पर प्रस्तावित कार्रवाई को मान्य होना स्वीकार समझा जाएगा और प्रधान को पद से हटा दिया जाएगा। - देवेंद्र सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed