फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   panchaayat sachiv

सचिव और एडीओ पंचायत नहीं दे रहे जरूरी जानकारी

Thu, 17 Sep 2020 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
panchaayat sachiv
मैनपुरी। ऑनलाइन फीडिंग में शासन की ओर से मांगा गया परिषदीय स्कूलों का डाटा सचिवों ने नहीं दिया। इस पर बीएसए ने जिला पंचायत राज अधिकारी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जिले की 552 ग्राम पंचायतों में दो हजार के करीब परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें साल दर साल ग्राम पंचायत की ओर से ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कार्य कराया जा रहा है। अब शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से स्कूल में उपलब्ध सुविधाएं, एक वर्ष में हुए काम, शिक्षक आदि का पूरा डाटा ऑनलाइन करने के आदेश दिए हैं। ऐसे में स्कूल में बीते एक वर्ष में कराए गए कार्य और उस पर हुए खर्च की जानकारी विद्यालयों के माध्यम से पंचायत सचिवों से मांगी गई थी। एक माह बाद भी पंचायत सचिवों ने ये जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

इसकी सूचना ब्लॉक पर तैनात एडीओ पंचायत को भी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में शासन की ओर से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने डीपीआरओ को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने पंचायत सचिवों से डाटा दिलाने के लिए कहा है। साथ ही लापरवाही के लिए सचिवों और एडीओ पंचायत पर कार्रवाई करने के लिए भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी किया गया है नोटिस
जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि पत्र प्राप्त हुआ है। बीएसए का पत्र प्राप्त होने के बाद सभी पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर तीन दिन में डाटा उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। लापरवाही करने पर अब कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed