{"_id":"60e1eb688ebc3ec84762b5cd","slug":"palika-is-getting-cc-done-to-lehra-road-and-yoga-marg-kasganj-news-agr4985159129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका लहरा रोड व योग मार्ग को करा रही है सीसी - सड़कों पर गड्ढों के कारण कांवड़ियों व श्रद्धालुओं को होती थीं दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका लहरा रोड व योग मार्ग को करा रही है सीसी - सड़कों पर गड्ढों के कारण कांवड़ियों व श्रद्धालुओं को होती थीं दिक्कतें
विज्ञापन
सोरों। तीर्थनगरी पहुंचने वाले कांवड़ियों को जर्जर सड़कों के चलते दिक्कत नहीं होगी। पालिका द्वारा लहरा रोड व योगमार्ग को सीसी कराया जा रहा है।
लहरा रोड व योगमार्ग पर गड्ढों के चलते लोगों को परेशानी होती थी। बारिश में पानी भर जाता था। यहां पहुंचने वाले कांवड़ियों को जलभराव से दिक्कतें होती थीं। पालिका ने पंद्रहवें वित्त आयोग से मिले अनुदान से योग मार्ग पर 12 लाख रुपये की लागत से जर्जर मार्ग का निर्माण और लहरा रोड पर 200 मीटर सड़क 12 लाख रुपये की लगात से तैयार कराई जा रही हैं। इसी रोड से कांवड़िये व श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए लहरा घाट जाते हैं।
नगर पालिका के सभी वार्डों में सड़कों का निर्माण बिना किसी भेदभाव के जरूरत के अनुसार कराया जा रहा हं। पालिका तीर्थनगरी के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। शीघ्र ही सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। - मुन्नीदेवी, पालिकाध्यक्ष ।