फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Paddy will be procured at 16 centers in the district

जनपद में 16 केंद्रों पर होगी धान की खरीद

Thu, 09 Sep 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Paddy will be procured at 16 centers in the district
कासगंज। जिले में धान की खरीद के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। खरीद के लिए दो सरकारी एजेंसियों ने दिलचस्पी दिखाई है। प्रशासन ने इन एजेंसियों के 16 केंद्रों को स्वीकृति दे दी है। इन केंद्रों पर पंजीकरण के आधार पर फसल की खरीद की जाएगी। जिससे किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

जिले में बड़ी संख्या में किसान धान की फसल करते हैं। इस बार 15 हजार हैक्टेयर में फसल उगाई गई है। सीजन में मौसम ने किसान का भरपूर साथ दिया है। इस बार अभी तक अच्छी बारिश हुई है। जिससे खेतों में फसल भी लहलहा रही है। किसान को अच्छी पैदावार होने का अनुमान है। इस बार कृषि विभाग ने 50 हजार मीट्रिक टन धान के उत्पादन का अनुमान लगाया है। धान किसान सरकारी क्रय केंद्र पर बिक्री करके समर्थन मू्ल्य योजना का लाभ ले सकता है। धान की खरीद के लिए खाद विभाग एवं पीसीएफ ने ही अभी तक खरीद केंद्र खोलने के लिए अपनी दिलचस्पी दिखाई है। खाद विभाग 7 एवं पीसीएफ 9 केंद्रों पर धान की खरीद करेगा।
विज्ञापन

इन स्थानों पर होगी धान की खरीद
खाद विभाग के केंद्र- मंडी परिसर, पीडीएस गोदाम सोरों,पीडीएस गोदाम सहावर, पीडीएस गोदाम अमांपुर, पीडीएस गोदाम पटियाली, पीडीएस गोदाम गंजडुंडवारा, पीडीएस गोदाम सिढ़पुरा,
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएफ के खरीद केंद्र- क्षेत्रीय सहकारी समिति सोरों, क्षेत्रीय सहकारी समिति सहावर, क्षेत्रीय सहकारी समिति पटियाली, क्षेत्रीय सहकारी समिति थाना दरियावगंज, क्षेत्रीय सहकारी समिति गंजडुंडवारा, क्षेत्रीय सहकारी समिति नवाब गंज नगरिया, क्षेत्रीय सहकारी समिति बछोरा विछुइयां, क्षेत्रीय सहकारी समिति खरीगातीपुर
ये हैं खरीद के लिए मानक
संघटक अधिकतम सीमा प्रतिशत में
अकाबर्निक पदार्थ 1,
काबर्निक पदार्थ 1
क्षतिग्रस्त, बदरंग, अंकुरित, धुने 5
अपरिपक्क, संकुचित, सिकुडे दाने 3
अधोमानक प्रजाति का अपमिश्रण 6
नमी 17
धान खरीद के लिए जिले में 16 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। दो एजेंसियों ने खरीद में अपनी रुचि दिखाई है। - विजय कुमार शुक्ला, डीआरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed