{"_id":"5ce943cfbdec2207456351f6","slug":"padam-shri-sudevi-dasi-injured-in-road-accident-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल हुईं पद्मश्री सुदेवी दासी, गोवर्धन से जा रही थीं एलआईयू कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल हुईं पद्मश्री सुदेवी दासी, गोवर्धन से जा रही थीं एलआईयू कार्यालय
Sat, 25 May 2019 07:01 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 May 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
गोवंश के साथ सुदेवी दासी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के थाना गोविंदनगर क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसे में पद्मश्री से सम्मानित जर्मनी की सुदेवी दासी घायल हो गईं। हादसा उस वक्त हुआ, जब वो गोवर्धन से मथुरा अपनी कार से जा रही थीं, तभी उनकी कार फार्च्यूनर कार से टकरा गई।
राधाकुंड में गोशाला बनाकर 1800 से अधिक गोवंश की सेवा करने वाली सुदेवी दासी के वीजा की अवधि खत्म हो गई है। वीजा अवधि बढ़ाने के लिए उन्होंने भारत सरकार को प्रार्थना पत्र भेजा, लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया।
इसी सिलसिले में सुदेवी दासी शनिवार को अपनी एर्टिगा कार से मथुरा स्थित एलआईयू कार्यालय जा रही थीं। तभी मथुरा-मसानी लिंक रोड पर हादसा हो गया। इसमें वो चोटिल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद सुदेवी रवाना हो गईं।