{"_id":"6adece1b963fcc640c054fdf","slug":"pacl-refund-crisis-49-000-crore-at-stake-for-5-85-crore-investors-aiso-announces-sebi-gherao-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 साल से अटका रिफंड: पीएसीएल में फंसा 49 हजार करोड़ रुपये, निवेशक करेंगे सेबी का घेराव; कर दिया ये एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 साल से अटका रिफंड: पीएसीएल में फंसा 49 हजार करोड़ रुपये, निवेशक करेंगे सेबी का घेराव; कर दिया ये एलान
Mon, 26 Oct 2026 09:20 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 26 Oct 2026 09:20 AM IST
सार
पीएसीएल में निवेशकों के फंसे 49 हजार करोड़ रुपये की वापसी की मांग को लेकर ऑल इन्वेस्टर्स सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन ने सेबी मुख्यालय का घेराव करने और देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का एलान किया है।
विज्ञापन
ऑल इन्वेस्टर्स सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पर्ल्स एग्रोटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) में फंसी अपनी गाढ़ी कमाई की वापसी के लिए ऑल इन्वेस्टर्स सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (एआईएसओ) ने आर-पार की लड़ाई का एलान किया है। रविवार को ग्वालियर रोड स्थित तारा पैलेस में आयोजित सशक्तीकरण सम्मेलन एवं निवेशक हित आंदोलन में संगठन ने जल्द सेबी के घेराव का एलान किया।
कहा कि देश भर के करीब 5.85 करोड़ निवेशकों के 49 हजार करोड़ रुपये फंसे हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के 12 साल बाद भी सेबी भुगतान में टालमटोल कर रहा है। सम्मेलन में चेतावनी दी गई कि अपनी मांगों को लेकर निवेशक जल्द देशव्यापी आंदोलन करते हुए सेबी मुख्यालय का घेराव करेंगे।
सम्मेलन में एआईएसओ के महासचिव पवन खंडेलवाल ने आंकड़े रखते हुए बताया कि सेबी अब तक मात्र 4 हजार करोड़ रुपये ही रिफंड कर पाई है, जबकि देनदारी 49 हजार करोड़ की है। संगठन के अध्यक्ष हंसराज और प्रवक्ता सीबी यादव ने आरोप लगाया कि सेबी के पास देनदारी से कई गुना अधिक संपत्ति अटैच है, इसके बावजूद संपत्तियों की बिक्री और भुगतान प्रक्रिया में जानबूझकर अड़चनें पैदा की जा रही हैं। पृथ्वीराज ने कहा कि जब तक आखिरी निवेशक को उसका पैसा नहीं मिल जाता, यह संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
स्क्रीन पर समझाई रिफंड और पॉलिसी सुधार की प्रक्रिया
सम्मेलन में छत्तीसगढ़ से आए विशेषज्ञ गणेश राम देवांगन ने स्क्रीन के माध्यम से निवेशकों को समझाया कि वे अपनी पॉलिसी में सुधार कैसे करें, स्टेटस कैसे चेक करें और आवेदन की कमियों को कैसे दूर करें। राष्ट्रीय प्रवक्ता रणवीर चाहर ने अब तक के आंदोलनों और संघर्षों की विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष एससी जैना ने कहा कि निवेशकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए सभी राज्यों में ऐसे सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में अमर सिंह जांगिड़, श्याम कुमार सोनी, एसआर कुम्हार, जिलाध्यक्ष डॉ. इंद्रवीर चाहर, विमल यादव और दिनेश शर्मा आदि 500 निवेशक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।