फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PAC soldier died due to canter collision on highway in agra

Agra: कैंटर की टक्कर से पीएसी के सिपाही की मौत, चार महीने पहले हुई थी शादी, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 01 Jun 2022 06:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 06:02 PM IST
सार

एत्मादपुर के कुबेरपुर चौराहे पर कैंटर की टक्कर से पीएसी के सिपाही की मौत हो गई। हादसा मंगलवार की रात हुआ। सिपाही अलीगढ़ जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी टैंकर ने टक्कर मार दी।  

विज्ञापन
PAC soldier died due to canter collision on highway in agra
पीएसी सिपाही मनोज कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में कुबेरपुर चौराहे पर मंगलवार की रात अलीगढ़ जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे पीएसी के सिपाही मनोज कुमार (26) की कैंटर की टक्कर से मौत हो गई। मनोज की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। बुधवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद सिपाही का शव घर पहुंचा, तो कोहराम मच गया। मां और पत्नी तो शव देखते ही सुध-बुध खो बैठी। शाम को राजकीय सम्मान के साथ सिपाही का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन

2019 में लगी थी नौकरी 

पुलिस के मुताबिक थाना मंसुखपुरा के गांव पापरी नागर निवासी मनोज कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वर्ष 2019 में वह पीएसी में भर्ती हुए थे। अलीगढ़ की 38वीं वाहिनी में उनकी तैनात थी। इस समय उनकी कंपनी की ड्यूटी ताजमहल सुरक्षा में लगी हुई थी। पीएसी कंपनी आगरा के मंडी समिति स्थल में रुकी हुई है। मंगलवार की रात मनोज सरकारी कार्य से अलीगढ़ जाने के लिए एत्मादपुर क्षेत्र के कुबेरपुर के पास वाहन के इंतजार में खड़े थे। 

विज्ञापन

टैंकर ने पीछे से मारी टक्कर 

तभी पीछे से तेज गति से आए कैंटर ने टक्कर मार दी, जिसमें मनोज घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल उन्हें इलाज के लिए आगरा भेजा, जहां उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी एत्मादपुर अरुण कुमार बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बुधवार शाम को राजकीय सम्मान के साथ सलामी देकर सिपाही के शव का अंतिम संस्कार किया गया। सिपाही की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed