फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PAC jawan beaten Hostage made in Sri Krishna Hospital dispute over discharge of wife

पीएसी के जवान की पिटाई: कृष्णा हॉस्पिटल में पत्नी का इलाज कराने आया था, स्टाफ ने कमरे में बंद कर की मारपीट

Fri, 17 Feb 2023 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Feb 2023 09:17 AM IST
सार

ट्रांसयमुना काॅलोनी स्थित श्रीकृष्णा हाॅस्पिटल पर इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया गया है कि पत्नी को डिस्चार्ज कराने के दौरान पीएसी जवान से विवाद हुआ था।
 

विज्ञापन
PAC jawan beaten Hostage made in Sri Krishna Hospital dispute over discharge of wife
मारपीट - फोटो : social media

विस्तार

आगरा के ट्रांसयमुना काॅलोनी फेज दो स्थित श्रीकृष्णा हाॅस्पिटल में पीएसी के सिपाही के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती पत्नी को डिस्चार्ज करने और रिपोर्ट देने के लिए कहने पर अभद्रता के बाद बंधक बनाकर पीटा गया। मामल में छह-सात अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


ग्राम जैदपुरा, टप्पल, अलीगढ़ निवासी रवेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब थी। वो 14 फरवरी को पत्नी को इलाज के लिए ट्रांसयमुना काॅलोनी फेज दो स्थित श्रीकृष्णा हाॅस्पिटल में लेकर आए थे। रात नौ बजे उसे भर्ती कर लिया गया। 15 फरवरी को उन्होंने अस्पताल स्टाफ से डिस्चार्ज के लिए बोला। मगर, उन्होंने 30 मिनट बाद आने की कहकर वापस भेज दिया। इस पर वो रिपोर्ट लेने गए। तब भी दो घंटे बाद की कह दिया।
विज्ञापन


उन्हें देर हो रही थी। इस बारे में कर्मचारी को बताया। उनका आरोप है कि वह अभद्रता करने लगा। इस पर उन्होंने अपना परिचय पुलिसकर्मी के रूप में दिया। इसके बावजूद वो हाथापाई करने लगे। इस पर वो बाहर निकल आए। बाद में और कर्मचारी आ गए। उन्होंने उन्हें अंदर खींच लिया। कमरे में बंधक बनाकर पिटाई की। सिर दीवार में मारा। गर्दन भी दबाने का प्रयास किया। वह शोर मचाते रहे, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी गई। इस पर 6-7 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और बंधक बनाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी छत्ता ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवाद के पीछे अधिक बिल होना पाया गया है। हॉस्पिटल स्टाफ और सिपाही के बीच समझौता हो गया है। सिपाही ने कार्रवाई नहीं करने के बारे में लिख दिया है। विवेचना की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed