Firozabad: महिला की तलाश नहर में उतरे पीएसी के गोताखोर, मगरमच्छ को देखकर उड़ गए होश
शोभनपुर की महिला नीता (45) सोमवार सुबह 10 बजे खेत से चारा लेने की कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। उसके पति ने नहर में डूबने की आशंका जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र के शोभनपुर निवासी महिला की तलाश में बुधवार को भी पीएसी गोताखोर नहर में स्टीमर से तलाशी अभियान में जुटे रहे, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार को जब गोताखोर नहर में महिला की तलाश कर रहे थे, तभी नहर में तीन मगरमच्छ दिखाई दिए। मगरमच्छों को देखकर गोताखोरों के होश उड़ गए। शाम होते ही टीम ने दिखतौली पुल के समीप से तलाशी अभियान समाप्त कर दिया था।
बुधवार की सुबह भूड़ा नहर पुल पर फिर से महिला की तलाश में अभियान शुरू किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नहर में मगरमच्छ हैं। जिससे अब लोगों को नहर में नहाने में भी विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। महिला के परिवारवाले अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। उसके पति ने महिला के नहर में डूबने की आशंका जताई है।
सोमवार से लापता है महिला
शोभनपुर की महिला नीता (45) सोमवार सुबह 10 बजे खेत से चारा लेने की कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। इस पर महिला के पति शिवराज सिंह ने थाना पहुंच कर एक तहरीर दी। पीड़ित की तहरीर पर महिला की तलाश के लिए आगरा पीएसी गोताखोरों ने टीम से संपर्क किया। मंगलवार सुबह टीम दिखतौली नहरपुल पर पहुंच गई और स्टीमर डाल कर महिला की तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।