{"_id":"6276b10144728a71094d558a","slug":"oxytocin-injection-caught-from-medical-store-mainpuri-news-agr532770498","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर पकड़ा प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर पकड़ा प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। करहल के एक मेडिकल स्टोर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। यहां से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद किया गया है। टीम ने स्टॉक सीज कर मेडिकल स्टोर संचालक पर कार्रवाई के लिए औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी आगरा को रिपोर्ट भेजी है।
शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम को सूचना मिली कि करहल के विवेक मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की बिक्री की जा रही है। सूचना पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल और औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। उप जिलाधिकारी आरएन वर्मा के आदेश पर पुलिस बल भी पहुंच गया। छापेमारी में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की 58 बोतल सौ एमएल की और 53 बोतल 50 एमएल की बरामद हुईं।
दो नमूने जांच के लिए भेजे
औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने इंजेक्शन के दो नमूने भी जांच के लिए भेजे हैं। इसमें सौ और 50 एमएल इंजेक्शन का एक- एक नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा है। बरामद सभी इंजेक्शन बिना लेबिल के थे जांच में ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को सूचना मिली कि एक दुकान पर ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बिक रहा है। छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुआ है। दो नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
-उर्मिला अग्रवाल, औषधि निरीक्षक।