फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   oxygen news: two day backup ready with 32 tons of oxygen in agra

आगरा को मिलीं 'राहत की सांसें': 32 टन ऑक्सीजन से 24 से 36 घंटे का बैकअप तैयार

Mon, 26 Apr 2021 01:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Apr 2021 01:23 PM IST
सार

गाजियाबाद के मोदीनगर से 16 टन ऑक्सीजन में से 10 टन एसएन मेडिकल कॉलेज को मिली। छह टन से अस्पतालों के टैंक भरवाए गए हैं। 

विज्ञापन
oxygen news: two day backup ready with 32 tons of oxygen in agra
एसएन मेडिकल कॉलेज के टैंक में भरी गई ऑक्सीजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राणवायु (ऑक्सीजन) के लिए तड़प रही ताजनगरी में रविवार को दो शहरों से 32 टन तरल ऑक्सीजन गैस आ गई। इससे 24 से 36 घंटे के लिए बैकअप तैयार हो गया है। इसमें 10 टन ऑक्सीजन एसएन को दी गई है, छह टन से छह कोविड अस्पतालों के टैंक भरे गए हैं। बाकी 16 टन से रीफिलिंग और बफर स्टॉक तैयार किया गया है।

विज्ञापन


आगरा में ऑक्सीजन की भारी किल्लत होने से शनिवार को आगरा से लखनऊ तक हड़कंप मचा रहा। देर रात शासन के निर्देश पर 32 टन ऑक्सीजन आपूर्ति का निर्णय हुआ। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि रुड़की से 16 टन गैस मिली है। एसएन के लिए मोदी नगर से 16 टन गैस अलग आई है। 
विज्ञापन


इस तरह 32 टन तरल ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति हुई है। डीएम ने बताया कि एसएन में टैंक भरने के बाद रामरघु, प्रभा, शांति वेद समेत छह बड़े कोविड अस्पतालों में तरल गैस की आपूर्ति की गई है। 16 टन गैस की सिलिंडर में रीफिलिंग होगी। इससे आगामी 24 से 36 घंटे का बैकअप तैयार हो जाएगा। 500 सिलिंडर का बफर स्टॉक भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य जिलों को भी होगी आपूर्ति
आगरा को मिली ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी के लिए भी की जाएगी। डीएम के मुताबिक इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया है। मंडल के जिलों में आपूर्ति भी आगरा से की जाएगी। उन्होंने लोगों से घर में रहने की अपील करते हुए धैर्य बनाए रखने को कहा है। उन्होंने कहा, संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लोगों का घरों में रहना बेहद जरूरी है।

रविवार को पांच मरीजों की मौत
आगरा में कोरोना संकट के बीच ऑक्सीजन की कमी से अब सांसों की डोर टूट रही हैं। रविवार को रामबाग के एक अस्पताल में तीन मरीजों की मौत हो गई। परिजनों ने ऑक्सीजन न मिलने से मौत का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। 

वहीं फतेहाबाद रोड स्थित एक अस्पताल में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती के पिता के अनुसार शनिवार-रविवार रात दो बजे उसकी मौत हो गई। विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मी ने भी रविवार शाम दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed