{"_id":"5aff08374f1c1be7408b6474","slug":"oxygen-cylinder-pipe-blast-in-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस हॉस्पिटल में घटी ऐसी घटना, मरीजों को लेकर बाहर निकल भागे तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस हॉस्पिटल में घटी ऐसी घटना, मरीजों को लेकर बाहर निकल भागे तीमारदार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 19 May 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
समय हॉस्पिटल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के यमुनापार क्षेत्र में शुक्रवार को समय हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर का पाइप फटने से मरीज और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। सभी ने हॉस्पिटल के बाहर की ओर दौड़ लगा दी। घंटे भर तक अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा।
शुक्रवार दोपहर तकरीबन साढ़े 12 बजे की घटना है। रामबाग चौराहा स्थित समय हॉस्पिटल के गेट के पास चार ऑक्सीजन सिलेंडर रखे हुए थे। यहां से ही मरीजों को वार्ड, आईसीयू और ऑपरेशन कक्ष के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही थी।
वार्ड ब्वाय ऑक्सीजन सिलेंडर को पाइप लाइन से जोड़ रहा था। इसी वक्त तेज आवाज के साथ पाइप फट गया। तेज आवाज से ओपीडी और वार्ड में भर्ती मरीज दहशत में आ गए। तीमारदारों की मदद से सभी बाहर की ओर निकल आए।

अस्पताल में नहीं सुरक्षा के इंतजाम
ऑक्सीजन सिलेंडर
- फोटो : अमर उजाला
किसी ने सड़क तो किसी ने पास ही स्थित हॉस्पिटल में शरण ली। पाइप फट जाने के बाद सिलेंडर से ऑक्सीजन की सप्लाई बंद कर दी गई। अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई करने वाली कंपनी को फोन पर जानकारी दी।
लगभग एक घंटे के बाद तकनीकी विशेषज्ञ आए। उन्होंने सिलेंडर और पाइप लाइन को दुरुस्त किया। अस्पताल संचालक डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि सिलेंडर से गैस लीकेज होने के बाद पाइप फट गया था, उसे ठीक करवाया जा रहा है।
अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था चौपट हाल में है। आगजनी से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं थे। बेसमेंट में वार्ड चलाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स का कहना है कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था एवं मानकों की जांच के लिए टीम भेजी जाएगी।