{"_id":"5d8507cf8ebc3e93b65d4e24","slug":"ox-agra-news-agr4067528121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले से एक और मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले से एक और मौत
विज्ञापन
कासगंज के सोरों में सड़क के बीचों बीच बैठे बेसहारा पशु
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना जसरथपुर के गांव मसूलिया निवासी युवक घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान सांड़ ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने उसे बचाया। परिजन इलाज के लिए आगरा ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाया है।
मसूलिया निवासी देव सिंह (45) पुत्र ख्यालीराम बुधवार शाम को घर के बाहर बैठा था। तभी पीछे से आए सांड़ ने हमला कर दिया। पास ही मौजूद अन्य ग्रामीणों ने सांड़ को भगा कर उसे बचाया। हमले में देव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को परिजन उसे इलाज के लिए आगरा ले गए। दो दिन चले इलाज के बाद भी युवक की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। इलाज के दौरान शुुक्रवार सुबह पांच बजे ही युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जसरथपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
मंगलवार को भी एक वृद्ध की हो गई थी मौत
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव पैंदापुर में मंगलवार को भी सांड़ ने वृद्ध हीरालाल को पटक-पटक कर मार डाला था। इसको लेकर गांव में लोगों में दहशत बनी हुई है। इसके बावजूद अब तक कोई भी सांड़ को पकड़ने के लिए अब तक कोई भी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
मरने वालों की संख्या हुई छह
पिछले डेढ़ साल में जिले में आवारा सांड़ों के हमले से मरने वालों की संख्या छह पहुंच गई है। इसमें एक महिला भी शामिल है। आलम यह है कि तीन दिन में दो लोगों की मौत सांड़ के हमले से हो गई है।
दो अन्ना गोवंश को अज्ञात वाहन ने कुचला
थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला ख्याली के पास गुरुवार रात में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो अन्ना गोवंश की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मिरहची एनडी तिवारी मौके पर पहुंचे और दोनों को जेसीबी मशीन से गड्ढा खोद कर दफन कराया। पुलिस की ओर से अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गाय को कुत्तों ने किया लहू लुहान
मारहरा। थाना क्षेत्र के गांव मुहीउद्दीनपुर में गुरुवार को आवारा घूम रही गाय पर कुत्तों ने हमला कर दिया। लोगों ने किसी तरह से बचाया। सूचना पर पहुंची डायल 100 ने गाय का पशु चिकित्सकों से उपचार कराया।