फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   overlode wheekls running on rode

सड़क हादसों में हर 36 घंटे में जा रही एक जान

Tue, 03 Mar 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
overlode wheekls running on rode
03एमएनपी-31-जेल तिराहे पर डग्गामार में लटकते लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। यातायात नियमों का उल्लंघन लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। जिले में प्रत्येक 36 घंटे में एक जिंदगी सड़क हादसे के कारण समाप्त हो रही है। बीते दो माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की सड़कों पर हर दिन के साथ वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है लेकिन यातायात नियमों की किसी को परवाह नहीं है। नियमों के उल्लंघन के चलते सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। खुलेआम लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रशासन भी केवल चेकिंग और चालान कर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लेता है। बीते दो माह की अगर बात करें तो कुल 60 दिन में 40 लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा चुके हैं। इससे साफ है कि प्रत्येक 36 घंटे में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान जा रही है।
विज्ञापन

लोडर और ट्रैक्टर ढो रहे सवारियां
लोडर और ट्रैक्टर का मुख्य उपयोग सामान लाने और ले जाने के लिए किया जा रहा है लेकिन जिले में लोडर जहां सवारियां ढो रहे हैं तो ट्रैक्टर की ट्रॉली में भी लोग सफर कर रहे हैं। यही लापरवाही हादसों का कारण बनती है। हाल ही में ट्राली पर बैठे एक बालक की आलीपुर खेड़ा क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र शंकर पांडेय, यातायात निरीक्षक से दो टूक
सवाल: आए दिन हादसे हो रहे हैं, क्या कारण है।
जवाब: हादसों का कारण तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी रही है।
सवाल: ओवरलोड़ सवारी वाहनों पर क्या कार्रवाई की जा रही है।
जवाब: हररोज अभियान चलाकर चालान काटे जा रहे हैं, वाहन भी सीज किए जा रहे हैं।
सवाल: हादसे रोकने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं।
जवाब: जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, चेकिंग भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed