{"_id":"5d32a58d8ebc3e6ccf653b91","slug":"over-speed-car-hits-three-person-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर, दो महिलाएं सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर, दो महिलाएं सहित तीन घायल
Sat, 20 Jul 2019 10:55 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Jul 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने कार को कब्जे में लिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में दयालबाग रोड पर शुक्रवार रात को तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार का पीछा किया। इस पर चालक कुबेरपुर के पास कार छोड़कर भाग गया।
शुक्रवार रात तकरीबन 11:30 बजे केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड से कार खंदारी की तरफ आ रही थी। कार की रफ्तार अधिक थी। कार की चपेट में सड़क पर टहलने आईं दो महिलाएं आ गईं। वो घायल हो गईं। यह देखकर कार के पीछे कुछ लोग दौड़े, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी।
खंदारी की तरफ तेजी से कार ले गया। रास्ते में एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। सूचना पर दयालबाग चौकी प्रभारी अनुज कुमार पहुंच गए। पुलिस ने कार की घेराबंदी कर ली। कुबेरपुर पर आरोपी कार को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
वहीं घटना में घायल गुड़िया पत्नी छोटू निवासी नगला बूढ़ी, रानी पत्नी जीवाराम निवासी मनकापुरा, एटा और सत्यवीर निवासी नगला बूढ़ी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार चालक के बारे में पुलिस पता कर रही है।