फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   over speed car hits three person in agra

आगरा में तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर, दो महिलाएं सहित तीन घायल

Sat, 20 Jul 2019 10:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Jul 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
over speed car hits three person in agra
पुलिस ने कार को कब्जे में लिया - फोटो : अमर उजाला
आगरा में दयालबाग रोड पर शुक्रवार रात को तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार का पीछा किया। इस पर चालक कुबेरपुर के पास कार छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात तकरीबन 11:30 बजे केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड से कार खंदारी की तरफ आ रही थी। कार की रफ्तार अधिक थी। कार की चपेट में सड़क पर टहलने आईं दो महिलाएं आ गईं। वो घायल हो गईं। यह देखकर कार के पीछे कुछ लोग दौड़े, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। 
विज्ञापन


खंदारी की तरफ तेजी से कार ले गया। रास्ते में एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। सूचना पर दयालबाग चौकी प्रभारी अनुज कुमार पहुंच गए। पुलिस ने कार की घेराबंदी कर ली। कुबेरपुर पर आरोपी कार को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना में घायल गुड़िया पत्नी छोटू निवासी नगला बूढ़ी, रानी पत्नी जीवाराम निवासी मनकापुरा, एटा और सत्यवीर निवासी नगला बूढ़ी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार चालक के बारे में पुलिस पता कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed