फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Outpost in-charge SI Ankit Kumar died after falling while bathing in the bathroom mathura

UP News: बाथरूम में नहाते समय हुआ ऐसा हादसा, चौकी इंचार्ज की हो गई मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 14 Aug 2024 12:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 Aug 2024 12:19 PM IST
सार

मथुरा जिले की थाना रिफाइनरी की चौकी बाद के इंचार्ज अंकित कुमार की मौत से हर कोई हैरान है। वे सुबह-सुबह नहा रहे थे। तभी उनके साथ ये हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Outpost in-charge SI Ankit Kumar died after falling while bathing in the bathroom mathura
चौकी बाद के इंचार्ज अंकित कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना रिफाइनरी की बाद चौकी के प्रभारी अंकित सिरोही (35) की बाथरूम में गिरने से बुधवार को मौत हो गई। वह मूल रूप से मेरठ जिले के थाना सरूरपुर के पथौली गांव के निवासी थे। वे रिफाइनरी क्षेत्र की इंदुपुरम काॅलोनी में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे। बुधवार सुबह नहाने के लिए बाथरूम गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल दरोगा को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एसएसपी, एएसपी निजी अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलते ही परिजन मेरठ से मथुरा के लिए रवाना हो गए है। अंकित का छोटा भाई अंकुल आगरा के शाहगंज थाने में सिपाही के पद पर तैनात है और सबसे छोटा भाई बॉबी पिता के साथ खेती संभालता है।
विज्ञापन


एक माह से थी पैर दर्द की शिकायत
अंकित को पिछले एक माह से पैर में दर्द की शिकायत थी। इस संबंध में उनका इलाज भी चल रहा था। 2015 बैच के दरोगा अंकित अपने पीछे पत्नी, एक बेटा व बेटी छोड़ गए। 2 महीने की बेटी स्पेशल चाइल्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed