फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Outgoing President of National Chamber Rajesh Goyal passes away health deteriorates in the car

UP: नेशनल चैंबर के निर्वतमान अध्यक्ष राजेश गोयल का निधन, कार में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में थमी सांसें

Tue, 02 Jul 2024 08:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Jul 2024 08:07 AM IST
सार

नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश गोयल के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया है कि वे देर रात एक समारोह से लौट रहे थे। कार में उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
 

विज्ञापन
Outgoing President of National Chamber Rajesh Goyal passes away health deteriorates in the car
राजेश गोयल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश गोयल ( 54 ) का सोमवार रात आकस्मिक निधन हो गया। एक निजी समारोह से घर लौटते समय कार में उनकी तबियत बिगड़ गई। अस्पताल में रात एक बपजे चिकत्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


 

कमला नगर सी ब्लॉक निवासी राजेश गोयल कोल्ड स्टोरेज फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। वर्ष 2023-24 में नेशनल चैंबर के अध्यक्ष रहे थे। शहर के उद्योग व व्यापार धंधों के प्रोत्साहन के लिए समर्पित राजेश गोयल का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोल्ड स्टोरेज चेन विकसित करने के लिए जाना जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से उनका स्वास्थ्य खराब था। डायबिटीज और बल्ड प्रेशर का इलाज चल रहा था। एक रिश्तेदार के कार्यक्रम में शामिल होने सोमवार रात वह फतेहबाद रोड स्थित मैरिज होम में गए थे। जहां से रात को घर वापस आते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed