{"_id":"60c0fb088ebc3e33055a3542","slug":"outgoing-district-panchayat-member-filed-a-petition-mainpuri-news-agr49516269","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य ने याचिका दायर की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य ने याचिका दायर की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला पंचायत के निवर्तमान सदस्य ऋषि कुमार यादव ने पुनर्मतगणना कराने के लिए जिला जज की कोर्ट में याचिका दायर की है। जिला जज ने निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत आख्या मांगी है। याचिका की अगली सुनवाई के लिए 10 जुलाई की तारीख तय की गई है।
विकासखंड सुल्तानगंज के वार्ड संख्या 11 से ऋषि कुमार यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। मतगणना के बाद 623 वोटों से उन्हें हारा घोषित किया गया। हार के बाद उन्होंने जिला जज की कोर्ट में पुनर्मतगणना कराने के लिए याचिका दायर की।
याचिका में आरोप लगाया दो बूथों पर उनको मिले मतों की गणना तो की गई, लेकिन उस गणना को तालिका में अंकित नहीं किया गया। मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर उन्हाेंने पुनर्मतगणना कराने की मांग की। जिला जज ने याचिका पर सुनवाई कर निर्वाचन अधिकारी से याचिका के संबंध में विस्तृत आख्या मांगी है। अगली सुनवाई के लिए 10 जुलाई की तारीख तय की गई है। इस वार्ड से भाजपा के जितेंद्र राजपूत को विजयी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
-----
2015 में रहे हैं ब्लॉक प्रमुख
सुल्तानगंज ब्लॉक से ऋषि कुमार यादव 2015 में ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। वह पिछला जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत चुके हैं। इस बार भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा है।
-----
मतगणना के दौरान धांधली की गई है। दो बूथों के मत तालिका में शामिल नहीं किए गए हैं। पुनर्मतगणना कराने के लिए जिला जज की कोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर 10 जुलाई को सुनवाई होगी।
ऋषि कुमार यादव, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य