फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   OTP and Rs 4.60 lakh was lost from account fraud victim made serious allegations

Agra: ओटीपी आया और खाते से उड़ गए 4.60 लाख रुपये, पश्चिम बंगाल की महिला के खाते में पहुंची रकम; केस दर्ज

Mon, 17 Jun 2024 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Jun 2024 09:50 AM IST
सार

एक युवक के बैंक खाते से जालसाजों ने 4.60 लाख रुपये उड़ा दिए। ये रकम पश्चिम बंगाल निवासी एक महिला के बैंक खाते में पहुंची है। पीड़ित ने बैंक कर्मियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
 

विज्ञापन
OTP and Rs 4.60 lakh was lost from account fraud victim made serious allegations
साइबर क्राइम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा के ग्वालियर रोड रोहता निवासी नवीन कुमार शर्मा के बैंक खाते से जालसाजों ने 4.60 लाख रुपये उड़ा लिए। पंजाब नेशनल बैंक के नाम से ओटीपी भेजकर साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने बैंक कर्मियों पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर व साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


प्राइवेट नौकरी करने वाले नवीन कुमार ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की रोहता शाखा में उनका 10 साल पुराना खाता है। उन्होंने बताया कि 5 से 7 जून तक उनके मोबाइल नंबर पर पीएनबी बैंक के नाम से ओटीपी आ रहे थे, जिन्हें वो डिलीट करते रहे। 10 जून को उनके खाते से एक रुपया कटा। फिर 11 जून को सुबह 8:05 से 8:10 बजे के बीच खाते से 4.60 लाख रुपये उड़ गए।
विज्ञापन


उन्होंने पीएनबी बैंक के कस्टमर केयर पर शिकायत की। उसी दिन बैंक प्रबंधक से लेकर साइबर क्राइम सेल, पुलिस कमिश्नर और आरबीआई को धोखाधड़ी की सूचना भेजी। 13 जून को स्वयं पुलिस कमिश्नर से मिले। उनके निर्देश पर साइबर सेल से जांच का आश्वासन दिया लेकिन पांच दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन ने बताया कि उन्होंने बैंक से पैसा निकलने का विवरण प्राप्त किया तो पता चला कि पश्चिम बंगाल, फ्रिंज रोड, आजाद नगर निवासी साहिना बानो के खाते में 4.60 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed