{"_id":"5ff350088ebc3e3b8f7cb478","slug":"other-tundla-news-agr474857092","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बची शिक्षिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बची शिक्षिका
विज्ञापन
टूंडला के गढ़ी साहब में टूटे प्लास्टर को देखते शिक्षक
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। परिषदीय विद्यालयों में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जाता है। इसका एक उदाहरण गढ़ी साहब के विद्यालय में देखने को मिला। यहां स्कूल के छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया। इस दौरान वहां मौजूद शिक्षिका के चोट आयी है।
कोरोना काल से परिषदीय विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन पूर्ण रूप से बंद है, लेकिन विद्यालयों में शिक्षकों का आना अनिवार्य है। प्राथमिक विद्यालय गढ़ी साहब में प्रधानाध्यापक विजय प्रताप सिंह, श्वेता उपाध्याय, सचिन कुमार, शिक्षामित्र सुल्तान सिंह तैनात हैं। सुबह नौ बजे शिक्षिका श्वेता उपाध्याय हाजिरी रजिस्टर लेने के लिए कार्यालय में गईं, तभी अचानक बरामदे की छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर पड़ा। इससे शिक्षिका श्वेता उपाध्याय आंशिक रूप से चोटिल हो गईं।
इसकी सूचना शिक्षिका ने खंड शिक्षा अधिकारी विनोद पांडे को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारी ने घटना का जायजा लिया। विगत चार वर्ष पूर्व भी इसी विद्यालय का प्लास्टर गिरने से एक छात्रा घायल हो गई थी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय प्रताप सिंह का कहना है कि विद्यालय के दोनों कमरे व बरामदे का प्लास्टर कई वर्षो से चटका हुआ है। इसकी सूचना शिक्षा अधिकारियों को भी दी चुकी है, लेकिन सूचना देने के बाद भी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। विद्यालय में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।