फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Orphanage home Members List Handover to Police By Dpo Agra

अनाथालय में किशोरी से दुष्कर्मः पुलिस को मिली सदस्यों के नामों की सूची, कार्रवाई में जुटा प्रशासन

Wed, 09 Oct 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Oct 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Orphanage home Members List Handover to Police By Dpo Agra
अनाथालय के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यमुनापार के सील किए गए अनाथालय की कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्यों के नामों की सूची पुलिस को मिल गई है। इसमें पांच पदाधिकारी और 15 सदस्यों के नाम हैं।
विज्ञापन


डीपीओ ने पुलिस को जो कार्यकारिणी पदाधिकारी और सदस्यों के नाम लिखा पत्र सौंपा है, उसमें कार्यकारिणी गठित होने की तारीख 29 सितंबर है। युवती के आश्रम से कूदने की घटना से चार दिन पहले कार्यकारिणी के गठन से सवाल भी खड़े हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कार्यकारिणी गठन की जांच कर सभी के नाम मुकदमे में शामिल किए जाएंगे। इसके बाद कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


तीन अक्तूबर को अनाथालय की छत से युवती ने यमुना में छलांग लगा दी थी। वह बच गई थी। उसने तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसमें एक आरोपी अनाथालय का रसोइया था तो दूसरा सफाई कर्मचारी था। तीसरा अनाथालय में ही रहता है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि अनाथालय के मामले में जेजे एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें बच्चों के साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार और बिना पंजीकरण अनाथालय चलाने का आरोप है। इसमें अध्यक्ष मान सिंह परमार सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्यों को आरोपी बनाया गया।

पुलिस से मिली सूची के मुताबिक, अनाथालय की कार्यकारिणी में प्रधान मान सिंह परमार, उप प्रधान राधे श्याम सारस्वत, मंत्री रमेश यादव, सहमंत्री अभिषेक मोहन झा, कोषाध्यक्ष प्रदीप सारस्वत, पदेन सदस्य सुरेश बाबू शर्मा, सदस्य ललित मोहन दुबे, बृजराज सिंह परमार, गोपाल प्रसाद अग्रवाल, डॉ. रामबाबू अग्रवाल, विजय पाल सिंह चौहान, कन्हैयालाल, दौलतराम गोयल, राकेश मोहन दुबे, वीरपाल सिंह परमार, राजकुमारी सिंघल, आशा गुप्ता है। इनके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. महेश बघेल, भंवर सिंह और डॉ. अनिल मित्तल हैं। पुलिस को मिले पत्र में सुरेश बाबू शर्मा के हस्ताक्षर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed