फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Organized farmers will change the government: Sheoraj

संगठिढ6 किसान ही बदल देंगे सरकार:श्योराज

Sun, 25 Jul 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Organized farmers will change the government: Sheoraj
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर श्योराज सिंह ने रविवार को आवास विकास स्थित कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा किसान विरोधी सरकार को संगठित किसान अपने दम पर बदल देंगे। किसानों को अपने अधिकार पाने केे लिए जागरूक होने की जरूरत है। जो दल किसानों का साथ न दे किसान उस दल का बहिष्कार करके दल के नेताओं को गांव में नहीं घुसने दें।
विज्ञापन

रविवार को कार्यालय पर किसानों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा गेहूं खरीद के नाम पर किसानों का शोषण किया गया। कर्मचारयों ने किसानों से गेहूं न खरीदकर आढ़तियों से गेहूं खरीदा। सरकार खरीद केंद्रों पर वारदाना तक उपलब्ध नहीं करा सकी। राष्ट्रीय मुख्य सचिव सत्यवान सिंह चौहान ने कहा किसान को खेती के लिए खाद, बीज, बिजली, पानी सब महंगा मिलता है। लेकिन फसल सस्ते में बेचनी पड़ती है। जिसका विरोध किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा देश का किसान अन्नदाता है। भाजपा अन्नदाता का विरोध कर रही है। भाजपा की सरकार किसानों ने ही बनवाई है। किसान ही सरकार बदलेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अनुराग गुप्ता लालबेटा ने कहा किसानों को गांव-गांव जाकर संगठित किया जाएगा। भाजपा की किसान विरोधी नीतियों को बताया जाएगा। मांगें पूरी कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। प्रदेश प्रमुख महासचिव विनोद भाटी ने कहा किसान जब हर मौसम में फसल कर सकता है तो हर परिस्थिति में सरकार से मोर्चा भी ले सकता है। प्रताप नागर, राजकमल चौधरी, हरेंद्र सिंह यादव प्रेम, धर्मेंद्र सिंह चौहान, राजवीर सिंह, हरभान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

राहुल को जिलाध्यक्ष बनाया
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर श्योराज सिंह ने राहुल सिंह को संगठन का जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। नरसिंह यादव को जिला प्रभारी और पवन सक्सैना को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed