फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Organizations gear up for student union elections

छात्र संघ चुनाव के लिए संगठनों ने कसी कमर

Wed, 29 Sep 2021 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Organizations gear up for student union elections
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के संस्थानों में भौतिक रूप से पढ़ाई और प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के साथ छात्र संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। संगठनों का जोर सदस्यता अभियान पर हैं। सभी संगठनों ने चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। गत तीन सत्रों से विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में पिछली बार सत्र 2017-18 में चुनाव हुए थे। इसमें एबीवीपी के अभिषेक मिश्रा अध्यक्ष और चंद्रजीत यादव महामंत्री चुने गए थे। इसके बाद सत्र 2018-19, 2019-20 और सत्र 2020-21 में चुनाव नहीं कराया गया।
विज्ञापन

गत सत्र में कोरोना महामारी की वजह से संस्थानों में भौतिक रूप से पढ़ाई नहीं कराई जा रही थी। इस बार कोरोना का असर कम होने और संस्थानों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ने के साथ छात्र संगठनों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। चुनाव में विश्वविद्यालय के सभी आवासीय इकाई के संस्थानों के छात्र-छात्राएं चुनाव में प्रतिभाग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग संगठन की ओर से लगातार उठाई जा रही है। गत दो सत्रों ने चुनाव नहीं हुए। इस बार चुनाव जल्द कराए जाने के लिए आंदोलन चलाया जाएगा। संगठन चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। ’ - सतीश सिकरवार, जिलाध्यक्ष, एनएसयूआई
‘चालू शैक्षणिक सत्र में छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए संगठन की ओर से आवाज बुलंद करेंगे। संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ताओं में चुनाव के लिए जोश है।’ - अमित प्रताप यादव, महानगर अध्यक्ष, समाजवादी छात्रसभा
‘छात्रसंघ चुनाव से युवाओं में नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होता है। छात्रसंघ छात्रों की समस्याओं का समाधान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस बार चुनाव नहीं कराए गए तो संगठन आंदोलन करेगा। ’ - शुभम कश्यप, महानगर मंत्री, एबीवीपी

‘अभी आवासीय इकाई के संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। पढ़ाई शुरू होने के बाद छात्रसंघ चुनाव के संबंध में बात की जाएगी। गत सत्र में कोरोना महामारी की वजह से चुनाव नहीं हो पाया था।’ - प्रो. ब्रजेश रावत, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed