{"_id":"60f31adf8ebc3e61b54b0251","slug":"orders-for-recovery-from-administrator-assistant-engineer-and-secretary-agra-news-agr5001538139","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासक,सहायक अभियंता एवं सचिव से वसूली के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासक,सहायक अभियंता एवं सचिव से वसूली के आदेश
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जमालपुर में सामुदायिक शौचालय भवन में घटिया ईंट का प्रयोग करने के साथ लिंटर को डालने में लापरवाही बरती गई। लिंटर खुलते ही लटक गया। बीडीओ रचना गुप्ता ने निरीक्षण में मिली खामी की रिपोर्ट सीडीओ को भेजी थी। सीडीओ ने टीम से जांच कराई तो हकीकत सामने आ गई। सीडीओ के निर्देश पर डीपीआरओ ने सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए निकाली गई 2.67 लाख से अधिक धनराशि की वसूली प्रशासक, पंचायत सचिव एवं सहायक अभियंता करने के आदेश दिए हैं।
सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जमालपुर में सामुदायिक शौचालय भवन का निर्माण एडीओ पंचायत सदर ब्लॉक राकेश बाबू ने पंचायत सचिव रामेंद्र सिंह तथा अवर अभियंता आरईडी सुरेशचंद्र ने कराया था। सामुदायिक शौचालय भवन को बनाए जाने के लिए दो लाख 67 हजार 460 रुपये अहारित कर लिया था। लेकिन बीडीओ सदर रचना गुप्ता ने जब निरीक्षण किया तो सामुदायिक शौचालय भवन का लिंटर लटका मिला। इसके साथ घटिया किस्म की (पीली ईंटों) का प्रयोग किया गया था। बीडीओ ने अपनी रिपोर्ट सीडीओ चर्चित गौड़ को भेजी थी। सीडीओ ने इसकी जांच जिला स्तरीय कमेटी से कराया था। घटिया सामिग्री का प्रयोग किए जाने की पुष्टि होने के बाद खर्च धनराशि को वसूली के आदेश दिए। सीडीओ के निर्देश पर डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने एडीओ पंचायत (प्रशासक) राकेश बाबू, अवर अभियंता आरईडी सुरेशचंद्र, ग्राम पंचायत अधिकारी जमालपुर रामेंद्र सिंह से दो लाख 67 हजार 460 रुपये बराबर-बराबर वसूलने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा संबधित सात दिन के अंदर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण दें अन्यथा वसूली के आदेश जारी किए जाएंगे।