{"_id":"5ea851a78ebc3e90ac764f7d","slug":"orange-zone-kasganj-news-agr439667492","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी ओरेंज जोन में बढ़ाई निगरानी, बाहर से आने वालों पर सर्वलांस नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी ओरेंज जोन में बढ़ाई निगरानी, बाहर से आने वालों पर सर्वलांस नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में बनाए गए सभी हॉटस्पॉट औरेंज जोन की श्रेणी में रखे गए हैं। इनमें कुछ लोगों के बाहर से आने की जानकारी के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है। यहां सर्वलांस से नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब तक संक्रमितों की फाइनल जांच नहीं हो जाएगी तब तक जोन की श्रेणी यथावत रहेगी।
सरकार ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए संक्रमित क्षेत्रों को तीन जोन में बांटा है। जहां 15 या उससे अधिक लोग संक्रमित हैं उसे रैड जोन बनाया गया है, जबकि इससे कम संख्या वाले क्षेत्रों को ऑरेंज जोन में शामिल किया गया है। कासगंज में बनाए गए तीनों हॉटस्पॉट क्षेत्र औरेंज जोन में हैं।
यहां स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिली है कि इस क्षेत्र में भी कुछ लोग बाहर से आए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर सर्वे तेज कराया है। सर्वलांस निगरानी बढ़ा दी है। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे इन क्षेत्रों में कड़ी नजर रखें। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब तक इन तीनों संक्रमितों की फाइनल जांच नहीं हो जाएगी तब तक जोन की श्रेणी ऑरेंज ही रहेगी।
विज्ञापन
- जिले में तीन हॉटस्पॉट हैं जो ऑरेंज जोन हैं। इनमें बाहर से आने वालों की सर्वलांस निगरानी की जा रही है। हॉटस्पॉट क्षेत्र के सभी घरों का सर्वे चल रहा है- डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।