फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Opportunity will be available in civil mechanical electrical sector one lakh youth expected to get employment

नौकरियों की बहार: सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में मिलेगा मौका, इतने युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद

Tue, 14 Feb 2023 02:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 02:08 PM IST
सार

उपायुक्त के अनुसार भवन निर्माण क्षेत्र में बड़ी संख्या में मिस्त्री, बेलदार से लेकर आर्कटेक्चर्स तक को काम मिलेगा। सभी उद्योगों में करीब एक लाख लोगों को काम के अवसर मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Opportunity will be available in civil mechanical electrical sector one lakh youth expected to get employment
रोजगार मेला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा इनवेस्टर्स समिट से सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के युवाओं के लिए नौकरियों के रास्ते खुलेंगे। इलेक्ट्रिक व्हीकल, सौर उर्जा संयंत्रों के अलावा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शुरू होंगे। गारमेंट्स में सिलाई, कढ़ाई और बुनाई से लेकर होटल व हॉस्पिटल्स सेक्टर में भी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन


आगरा इनवेस्टर्स समिट में 3.35 लाख करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव आए हैं। इनसे करीब 281 इकाइयां लगेंगी। एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। उपायुक्त उद्योग अनुज कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माण क्षेत्र में नौ कंपनियां 1.74 लाख करोड़ रुपये निवेश करेंगी। इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ब्रांच से बीटेक, आईटीआई, डिप्लोमा व अन्य कोर्स करने वालों को मौका मिलेगा। तीन हजार से अधिक भर्तियां होंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा सौर उर्जा के क्षेत्र में 13 प्लांट प्रस्तावित हैं। 17 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। इनमें भी मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल ब्रांच वालों के लिए अवसर हैं। 2852 करोड़ रुपये की लागत से 15 हॉस्पिटल खुलेंगे। जिनमें 1500 से अधिक नर्सिंग, पैरामेडिकल और मेडिकल स्टाफ की नौकरी निकलेगी। टेक्सटाइल व हैंडलूम में 5351 करोड़ रुपये निवेश होगा। टेलरिंग से लेकर स्टेचिंग, कढ़ाई, बुनाई करने वालों को रोजगार मिलेगा। फ्लैटिड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स बनेगा। उपायुक्त के अनुसार भवन निर्माण क्षेत्र में बड़ी संख्या में मिस्त्री, बेलदार से लेकर आर्कटेक्चर्स तक को काम मिलेगा। सभी उद्योगों में करीब एक लाख लोगों को काम के अवसर मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


निवेश की पांच बड़ी वजह

- ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में नीरी की सेक्टोरियल गाइडलाइन से बंदिशें हटीं।

- सड़क, रेल व वायु मार्ग से बेहतर कनेक्टिविटी मिलना।
- दिल्ली एनसीआर का निकट क्षेत्र होना।

- उद्योगों के लिए सरकार की नीति और सहयोग की भावना।
- आगरा में 24 घंटे बिजली व मूलभूत सुविधाओं में इजाफा होना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed