फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Operation Talaash reunited 628 with loved ones in 43 days

ऑपरेशन तलाश ने 43 दिन में 628 को अपनों से मिलाया

Sat, 14 Aug 2021 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Operation Talaash reunited 628 with loved ones in 43 days
आगरा। आईजी रेंज नवीन अरोरा के ऑपरेशन तलाश अभियान ने 43 दिन में 628 गुमशुदा और अपहृत को अपनों से मिलाया। इनमें पुरुषों के साथ ही महिलाएं, किशोर और किशोरियां शामिल रहीं। पुलिस जहां अपहरण और गुमशुदा लोगों के मामलों में रुचि नहीं लेती थी, वहां न सिर्फ केस दर्ज करने में तत्परता दिखाई, बल्कि लापता और अपहृत को ढूंढ भी निकाला। परिवार के लोगों ने पुलिस की तत्परता को सराहा।
विज्ञापन

आईजी रेंज नवीन अरोरा ने बताया कि एक जुलाई को आगरा के अलावा मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में ऑपरेशन तलाश-घर वापसी अभियान चलाया गया था। यह 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। इसमें ऐसे मामलों को चिह्नित किया गया, जिनमें महिला-पुरुष गुमशुदा है या फिर किशोर-किशोरी लापता है। किशोर और किशोरियों के लापता होने के मामले में अपहरण के मुकदमे दर्ज किए गए थे। कई मामलों को पुलिस भूल चुकी थी। पीड़ित थाने जाते थे तो पुलिस उन्हें टरका देती थी। लापता मामले में बालिग होने पर कहा जाता था कि वह अपनी मर्जी से गए होंगे। कई सालों से घर नहीं लौटे थे। इस पर थाना स्तर पर निर्देश देकर अभियान की शुरूआत की गई।
विज्ञापन

अपहृत गुमशुदा
आगरा : 65, 199
मथुरा : 54, 93
मैनपुरी : 37, 59
फिरोजाबाद : 33, 88
कुल : 189, 439
(यह आंकड़ा एक जुलाई से 12 अगस्त तक का है)
आईजी के ऑपरेशन मुस्कान ने कई परिवारों में खुशियां ला दीं। गुमशुदा लोगों को घर पहुंचा दिया। बच्चों को मां-बाप से मिलाया। लोगों ने अपनों से मिलकर पुलिस का धन्यवाद दिया। पुलिस के मुताबिक, सबसे ज्यादा मामलेे किशोरियों के घर से जाने के आते हैं। उन्हें युवक जाल में फंसाते हैं। कई बार वो घर से नाराज होकर चली जाती हैं। एत्माद्दौला क्षेत्र से तीन बच्चे लापता हो गए थे। पुलिस ने उन्हें कुछ ही देर में ढूंढ निकाला। इसी तरह जगदीशपुरा से लापता किशोरी को घर पहुंचा दिया। परिजनों ने पुलिस के कार्य को सराहा। जगदीशपुरा, शाहगंज, ताजगंज, एत्माद्दौला क्षेत्र से किशोरियों के जाने से मामले अधिक आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजगंज क्षेत्र की युवती तीन साल पहले लापता हो गई थी। परिजन थाने के चक्कर काटकर थक गए थे। अब पुलिस ने ऑपरेशन तलाश अभियान में युवती की तलाश की। वो मिल गई। उसने शादी कर ली थी। पुलिस उसे परिवार के पास लेकर पहुंची। मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिस से कहा कि अब उनकी आस पूरी हो गई। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कराए। बालिग होने की वजह से उसे अपनी मर्जी पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed