{"_id":"69141c95107992c32c0ef2fa","slug":"operation-nanhe-farishte-rpf-reunites-97-missing-children-with-their-families-in-agra-division-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आरपीएफ का ऑपरेशन 'नन्हें फरिश्ते', सात महीने में 97 बच्चों को माता- पिता से मिलाया, 47 लड़कियां भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आरपीएफ का ऑपरेशन 'नन्हें फरिश्ते', सात महीने में 97 बच्चों को माता- पिता से मिलाया, 47 लड़कियां भी शामिल
Wed, 12 Nov 2025 11:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:05 AM IST
सार
आरपीएफ के ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते ने उन परिवारों में खुशियां लौटा दीं, जिनके बच्चे गायब हो गए थे। 7 महीने में 97 बच्चों को माता- पिता के सुुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
आरपीएफ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा मंडल के रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत खोए बच्चों की तलाश और सत्यापन करके उनके माता पिता से मिलाया। स्टेशन व ट्रेन में पिछले 7 महीने में 97 बच्चे गायब हुए थे जिनमें 50 लड़के व 47 लड़कियां शामिल हैं।
मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. राज मोहन ने बताया कि ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत रेलवे स्टेशन और ट्रेनों से ऐसे बच्चों को खोजा जाता है जो निराश्रित, तस्करी के शिकार, मानसिक रूप से विक्षिप्त तथा घर से भटक जाते हैं। ऐसे बच्चों की खोज करके उनका सत्यापन किया जाता है और उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया जाता है। ट्रैक चाइल्ड पोर्टल से इन बच्चों की पूरी जानकारी दर्ज कर दी जाती है।