फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   OPD service will start from today

आज से ओपीडी सेवा होगी शुरू

Thu, 03 Jun 2021 09:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
OPD service will start from today
मैनपुरी। डेढ़ माह से बंद अस्पतालों की ओपीडी सेवा आज से फिर शुरू हो जाएगी। उपचार के लिए परेशान मरीजों को आज से बेहतर उपचार मिल सकेगा। शासन के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने ओपीडी सेवा शुरू करने की तैयारी बृहस्पतिवार को पूरी कर लीं।
विज्ञापन

जिले में 17 अप्रैल से कोरोना महामारी के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी सेवा बंद कर दी गई थी। ऐसे में नाक, कान, गला, आंख, हृदय के मरीजों सहित अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को झोलाछापों और मेडिकल से दवाइयां लेनी पड़ रही थीं। अब कोरोना का प्रसार कम होने के बाद शासन ने चार जून से ओपीडी सेवा शुरू करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में ओपीडी सेवाओं के लिए तैयारियां की गईं। सभी चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे समय से अस्पताल पहुंचकर मरीजों को उपचार दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सीएमएस ने चिकित्सकों के साथ की बैठक
सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार निगम ने बृहस्पतिवार को अपने कक्ष में जिला अस्पताल के चिकित्सकों के साथ बैठक की। बैठक में निर्देश दिए कि सभी चिकित्सक शुक्रवार को समय से ओपीडी सेवा के लिए उपस्थित रहें। सीएमएस ने फार्मासिस्टों से कहा कि मरीजों को दवा वितरण आदि के समय सामाजिक दूरी का पालन कराया जाए।

----
ये विभाग चल रहे थे बंद
दंत रोग विभाग
नेत्र रोग विभाग
बाल रोग विभाग
सर्जीकल विभाग
फिजीशियन कक्ष
हृदयरोग विभाग
ईएनटी विभाग
----
आज से ओपीडी सेवा शुरू होने जा रही है। सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समय से अस्पताल पहुंचकर मरीजों को उपचार दें। उपचार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed