{"_id":"6118e8687299df62f858b568","slug":"onther-case-filed-against-former-minister-chaudhary-bashir","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के खिलाफ एक और मुकदमा, पत्नी ने लगाए ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के खिलाफ एक और मुकदमा, पत्नी ने लगाए ये आरोप
Sun, 15 Aug 2021 03:41 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 15 Aug 2021 03:41 PM IST
सार
नगमा का आरोप है कि पति लगातार धमका रहा है। उनके रिश्तेदार के साथ बने वीडियो वायरल कर दिए थे। नगमा ने शनिवार को एक और मुकदमा चौधरी बशीर के खिलाफ दर्ज कराया।
विज्ञापन
चौधरी बशीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन तलाक के मामले में फरार पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है। पत्नी नगमा ने मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। इसमेें चौधरी बशीर सहित तीन को नामजद किया है।
विज्ञापन
थाना मंटोला में 31 जुलाई को चौधरी बशीर के खिलाफ तीन तलाक के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। पत्नी नगमा का आरोप था कि पति ने छठवां निकाह कर लिया। जब इसका विरोध किया तो पति ने तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। वह गोबर चौकी स्थित करीम नगर में मायके में तीन साल से रह रही थी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वो फरार हो गया। उधर, अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
नगमा का आरोप है कि पति लगातार धमका रहा है। उनके रिश्तेदार के साथ बने वीडियो वायरल कर दिए थे। नगमा ने शनिवार को एक और मुकदमा चौधरी बशीर के खिलाफ दर्ज कराया। इसमें कहा कि चौधरी बशीर के नौकर मिस्वाह, फरमान आदि धमकाने आए थे। उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। धमकी दी कि मुकदमा वापस नहीं लिया तो जान से मार देंगे। इससे परिवार दहशत में हैं। पुलिस का कहना है कि विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
तीन तलाक का मामला: छह निकाह करने वाले पूर्व मंत्री की अग्रिम जमानत पर नहीं हो सकी सुनवाई