{"_id":"5f1fe5948a5cdd27883a8304","slug":"only-two-applications-from-national-teacher-award-from-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड के लिए आगरा से सिर्फ दो आवेदन, शिक्षकों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड के लिए आगरा से सिर्फ दो आवेदन, शिक्षकों ने जताया विरोध
Tue, 28 Jul 2020 02:15 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Jul 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड 2020 के लिए आगरा जिले से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय (डीआईओएस) की ओर से दो शिक्षकों के आवेदन भेजे गए हैं। इस पर अन्य शिक्षकों ने आपत्ति जताे हुए डीआइओएस पर योजना का प्रचार-प्रसार न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दो आवेदनों में से श्री दानकुंवरि इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ममता शर्मा हैं। दूसरे शिक्षक प्रहलाद शर्मा हैं, जो श्री रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता हैं। इनका मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन
इधर, शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक पर अवार्ड के लिए नामांकन करने के लिए प्रचार-प्रसार न करने का आरोप लगाया है। शिक्षकों का आरोप है कि आवेदन की प्रक्रिया की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी, लेकिन इसकी जानकारी नहीं दी गई। गुपचुप तरीके से दो शिक्षकों के नाम भेज दिए, जिसमें से एक का बीते साल आवेदन रिजेक्ट कर दिया था।
विज्ञापन
डीआइओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि योजना की प्रक्रिया का पूरा पालन किया गया है। कुल सात आवेदन आए थे, जिसमें से तीन के रिजेक्ट हो गए थे। चार में से दो का चयन कर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार की जानकारी शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों से साझी की गई।