{"_id":"614e08ca8ebc3e0c165178aa","slug":"only-two-active-cases-of-covid-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जल्द कोरोना मुक्त हो सकता है आगरा: सात दिन में नया मरीज नहीं, अब सिर्फ दो ही सक्रिय मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द कोरोना मुक्त हो सकता है आगरा: सात दिन में नया मरीज नहीं, अब सिर्फ दो ही सक्रिय मामले
Sat, 25 Sep 2021 06:27 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 Sep 2021 06:27 AM IST
सार
आगरा के लिए राहत की खबर है। बीते 24 दिन में कोरोना के नौ ही मामले मिले हैं। बीते सात दिनों की बात करें तो कोई नया मरीज नहीं मिला है। जिले में अब सिर्फ दो सक्रिय मरीज बचे हैं।
विज्ञापन
आगरा: कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में कोरोना वायरस से सितंबर में राहत मिली है। इस महीने के 24 दिनों में संक्रमण के महज नौ ही मामले मिले हैं। अब दो ही सक्रिय मरीज हैं, जिनका इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। अगर आगामी दिनों में नए मरीज नहीं मिले तो जल्द ही आगरा संक्रमण मुक्त हो सकता है। वहीं जिले में अब तक 23.33 लाख डोज लग चुके हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर में एक अप्रैल से अब तक 14,999 लोग संक्रमित हुए। इनमें भी अप्रैल-मई में सबसे ज्यादा मामले थे। अगस्त और सितंबर की बात करें तो इन दो महीनों में 34 संक्रमित मिले।
विज्ञापन
आगरा: एक दिन में 21 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, गांवों में तेजी से फैल रहा बुखार का प्रकोप
विज्ञापन
अगस्त में 25 और सितंबर में अब तक नौ मरीज मिले हैं। इनमें से सात मरीज ठीक हो चुके हैं। कोविड अस्पतालों में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। दो मरीज हैं, जिनका इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। नियंत्रण कक्ष से रोजाना इनकी सेहत का हाल जाना जा रहा है।
11079 लोगों को पहला, 6901 को दूसरा डोज लगा
जिले में शुक्रवार को 75 बूथों पर 17980 लोगों को टीका लगा है। इसमें 11079 को पहला डोज और 6901 को दूसरा डोज लगा है। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 45 साल से अधिक उम्र के लोग आधार कार्ड लेकर बूथों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। इनका मौके पर ही पंजीकरण किया जा रहा है। 18 से 44 साल के लोग टीके के लिए पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कराना जरूरी है।
टीकाकरण के आंकड़े
2339331: डोज कुल लगे
1858419: डोज पहला लगा
480912: डोज दूसरा लगा
जिले में शुक्रवार को 75 बूथों पर 17980 लोगों को टीका लगा है। इसमें 11079 को पहला डोज और 6901 को दूसरा डोज लगा है। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 45 साल से अधिक उम्र के लोग आधार कार्ड लेकर बूथों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। इनका मौके पर ही पंजीकरण किया जा रहा है। 18 से 44 साल के लोग टीके के लिए पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कराना जरूरी है।
टीकाकरण के आंकड़े
2339331: डोज कुल लगे
1858419: डोज पहला लगा
480912: डोज दूसरा लगा