फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   only 12 corona patients admitted in covid hospitals in agra

आगरा के लिए राहत की खबर, कोविड अस्पतालों में अब सिर्फ 12 संक्रमित मरीज

Mon, 25 Jan 2021 12:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Jan 2021 12:09 PM IST
सार

  • 10 महीने में अस्पतालों में सबसे कम कोरोना मरीज भर्ती 
  • संक्रमण की दर में आई और कमी, सात दिन में मिले 26 मरीज

विज्ञापन
only 12 corona patients admitted in covid hospitals in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनवरी का महीना कोरोना वायरस के लिहाज से आगरा के लिए राहत भरा साबित हो रहा है। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या महज 12 रह गई है। नौ महीने में अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या सबसे कम और मार्च के बराबर है। संक्रमण दर भी कम हो गई है। अब चार-पांच मरीज ही रोज मिल रहे हैं। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण ने मार्च 2020 में दस्तक दी थी, इस महीने 12 मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। संक्रमण बढ़ने पर सितंबर में अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 200 को भी पार कर गई थी। जनवरी में संक्रमण की दर में कमी आने से अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या भी घटने लगी है। शनिवार को सात मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज और पांच मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती रहे। 64 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन


रविवार को कोरोना वायरस के पांच और मरीज मिले। इसमें चार मरीज तो पिनाहट के हैं। इनमें एक महिला और उसकी एक साल की बच्ची भी है। एक मरीज रंगोली कॉलोनी सिकंदरा का रहने वाला है। इन पांच मरीजों के साथ आगरा में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 10,463 पहुंच गई। इनमें से 10,227 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन में महज 26 मरीज ही मिले
बीते सप्ताह में कोरोना वायरस की दर में कमी आई है। 17 जनवरी तक 4.64 लाख लोगों की जांच करने पर कुल संक्रमित 10,432 थे जबकि 23 जनवरी तक 4.76 लाख लोगों की जांच में कुल 10,458 लोग संक्रमित मिले थे। सात दिन में कोरोना वायरस के कुल 26 मरीज ही मिले हैं। 

एल-वन के बेड में की जाएगी कटौती
आगरा में 11 स्थानों पर एल-वन के 3,650 बेड की व्यवस्था है। संक्रमण की दर कम होने पर इनमें कटौती की जाएगी। इसमें शैक्षणिक संस्थान भी शामिल हैं। जल्द ही प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बैठक कर बेड में कटौती करने का निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed