{"_id":"5cc2010abdec22146f517344","slug":"online-work-stop-in-dr-br-ambedkar-university-agra-students-in-trouble","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में ऑनलाइन प्रक्रिया बंद, छात्र हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में ऑनलाइन प्रक्रिया बंद, छात्र हो रहे परेशान
Fri, 26 Apr 2019 12:18 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
dr bhimrao ambedkar university agra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में ऑनलाइन कामकाज प्रभावित चल रहा है। छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। इस भीषण गर्मी में विश्वविद्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। गुरुवार को समाजवादी छात्रसभा के नेताओं ने कुलसचिव को ज्ञापन देकर ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की।
मार्कशीट, डिग्री, प्रोविजनल डिग्री, माइग्रेशन आदि के लिए कई दिनों तक आवेदन भी नहीं स्वीकार किए गए। अब आवेदन तो स्वीकार किए जा रहे हैं, प्रकरणों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को परेशान होना पड़ रहा है। गुरुवार को एक छात्रा विश्वविद्यालय में बेहोश हो गई। छात्रसभा के पदाधिकारियों ने उसकी मदद की।
कुलसचिव से छात्र नेताओं ने कहा कि एक माह से ऑनलाइन प्रक्रिया बंद चल रही है। विश्वविद्यालय में भीड़ बढ़ती जा रही है। गर्मी में छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। ज्ञापन देने वालों में छात्रसभा की जिला उपाध्यक्ष स्मृति बघेल, राजन ठाकुर, रवि यादव, अमित यादव, रजत ठाकुर, जयंत सिंह शामिल रहे। कुलसचिव केएन सिंह ने आश्वासन दिया कि ऑनलाइन प्रक्रिया एक-दो दिन में दुरुस्त हो जाएगी। इस पर काम चल रहा है।