{"_id":"5aae9a974f1c1bc1758b628e","slug":"online-registration-start-for-amar-ujala-foundation-program-to-be-held-in-agra-on-march-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नज़रिया-जो जीवन बदल दे’ कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 25 मार्च को आगरा में होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नज़रिया-जो जीवन बदल दे’ कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 25 मार्च को आगरा में होगा आयोजन
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन, इग्नाइटेड माइन्ड्स के साथ मिलकर “नज़रिया-जो जीवन बदल दे” कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इसके लिए फार्म भरना अनिवार्य होगा, और उसके बाद प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम का आयोजन 25 मार्च यानी रविवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के जे. पी. सभागार, खंदारी रोड, आगरा में दोपहर 3 से सायं 6 बजे तक किया जा रहा है। देश और आगरा में हिंदी में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार हो रहा है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के वक्ताओं को अमर उजाला फाउंडेशन लेकर आ रहा है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय TED Talks के तर्ज पर आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में आधुनिक टेक्नोलॉजी, सकारात्मक मनोरंजन और नयी विचारधारा को प्रोत्साहित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के वक्ता साइबर सुरक्षा, नागरिक अधिकार, मानसिक स्वास्थ्य और हमारी भाषाएं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन
इस श्रृंखला का उद्देश्य अपनी जड़ों से जुड़े हिन्दी भाषी समाज की सोच को विश्व स्तरीय ज्ञान धाराओं से रू-ब-रू करवाने के साथ-साथ अपने स्तर से सकारात्मक परिवर्तन कर सकने के इरादों को अनुभव-सिद्ध जानकारी से मजबूत करना है।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
'नजरिया- जो जीवन बदल दे' इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। foundation.amarujala.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फार्म में दी गई सभी जानकारी भरना अनिवार्य होगा। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।