{"_id":"642ee1b74cfa449d4d0d04c8","slug":"online-registration-for-darshan-in-banke-bihari-mandir-know-process-2023-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banke Bihari Mandir: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से होंगे वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन, सेवायत गोस्वामी भी सहमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banke Bihari Mandir: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से होंगे वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन, सेवायत गोस्वामी भी सहमत
Thu, 06 Apr 2023 08:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 06 Apr 2023 08:43 PM IST
सार
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हर दिन बढ़ रही भक्तों की भीड़ से हालात बिगड़ रहे हैं। इससे निपटने के लिए जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के बीच चल रही वार्ता के अनुसार मंदिर के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से दर्शन कराने की योजना की तैयारियां शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर पर उमड़ी भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से श्रद्धालुओं को दर्शन कराने की व्यवस्था पर चल रही प्रशासनिक तैयारियों के बीच मंदिर के सेवायत भी इसे सही मान रहे हैं। मंदिर के सेवायत गोस्वामियों का मानना है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से दर्शन कराने की योजना से मंदिर की व्यवस्था में सुधार हो सकता है तो इसे लागू कर दिया जाना चाहिए, लेकिन सेवायतों के हितों का भी ध्यान रखा जाना भी आवश्यक है।
ये भी पढ़ें - व्यापार में घाटा: चूड़ी कारोबारी ने दी धमकी, तो कारीगर ने पी लिया तेजाब; तड़पते हुए निकली जान
विज्ञापन
विज्ञापन
इसलिए की जा रही ये व्यवस्था
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हर दिन बढ़ रही भक्तों की भीड़ से हालात बिगड़ रहे हैं। गलियों से लेकर मंदिर प्रांगण में भीड़ का दबाव बना रहता है। शनिवार-रविवार एवं त्योहार के बाद अब हर दिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ हो रही है। इस भीड़ के चलते मंदिर की व्यवस्थाएं बिगड़ रहीं हैं। इससे निपटने के लिए जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के बीच चल रही वार्ता के अनुसार मंदिर के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से दर्शन कराने की योजना की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन योजना को लागू करने को लेकर मसौदा तैयार करने में लगा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - व्यापार में घाटा: चूड़ी कारोबारी ने दी धमकी, तो कारीगर ने पी लिया तेजाब; तड़पते हुए निकली जान
विज्ञापन
Trending Videos