{"_id":"629ba8599c2a77455d644d22","slug":"online-learning-licence-online-test-kasganj-news-agr535838338","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे मोबाइल पर बनबा सकेंगे लर्निंग डीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे मोबाइल पर बनबा सकेंगे लर्निंग डीएल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। लर्निंग लाइसेंस के लिए छह जून से नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। एआरटीओ कार्यालय पर इन लाइसेंस का बनना पूरी तरह से बंद हो जाएगा। घर बैठे ही मोबाइल फोन या कंप्यूटर से ऑनलाइन आवेदन होगा। फेसलेस माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया संचालित होगी।
ऑनलाइन परीक्षा में पास होने पर लर्निंग लाइसेंस जारी हो जाएगा। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस की व्यवस्था अब एआरटीओ कार्यालय से पूरी तरह से बंद हो जाएगी। मोबाइल, कंप्यूटर के माध्यम से अपने घर से या किसी साइबर कैफे से ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही परीक्षा भी आवेेदक को देनी होगी। परीक्षा में पास होने पर ही लनिंग लाइसेंस बनवाने के लिए पात्र माने जाएंगे। आवेदनकर्ता को आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर ही आवेदन में अंकित करना होगा। सफलता पूर्वक आवेदन भरने, आवश्यक दस्तावेज की स्वप्रमाणित प्रति अपलोड करने व नियमानुसार ऑनलाइन फीस जमा करने के बाद सारथी पोर्टल पर सड़क सुरक्षा का ट्यूटोरियल ऑनलाइन पूरा करना होगा। उसके बाद ओटीपी के माध्यम से ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। वेब केमरे के माध्यम से फेस आर्थिटिफिकेशन किया जाएगा। इस दौरान कैमरे में कोई अन्य व्यक्ति दिखाई नहीं देना चाहिए। उसके चेहरे का मिलान आवेदन के साथ लगाए गए फोटो से होगा। इसके लिए कुल तीन अवसर दिए जाएंगे। ऑनलाइन फेस आर्थिटिफिकेशन के बाद टेस्ट होगा। इसमें सफल होने पर लाइसेंसिंग प्राधिकारी लाइसेंस जारी कर देगा। इसका लिंक मोबाइल पर भेजा जाएगा। इसके माध्यम से आवेदक लाइसेंस डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकेगा।
सार्थक पोर्टल पर इस तरह देना होगा टेस्ट
- एप पर दिए जाएंगे दो विकल्प
- प्रशिक्षु लाइसेंस को चुनना होगा फेसलेस विकल्प
- दस्तावेज के मुताबिक नाम, पिता का नाम, पता करना होगा दर्ज
- टेस्ट में पूछे जाएंगे 15 प्रश्न-प्रत्येक सवाल के दिए जाएंगे 4 विकल्प
- उत्तीर्ण होने के लिए 9 सवाल का सही होना जरूरी
- मार्कशीट, आधार कार्ड, स्वयं हस्ताक्षरित फोटो स्कैन कर करना होगा अपलोड
टेस्ट के दौरान यह बरतें सावधानी
- मोबाइल या कंप्यूटर पर टेस्ट देेते समय नहीं आए किसी की आवाज
- टेस्ट देते समय स्क्रीन पर न दिखाई दे कोई अन्य व्यक्ति
- आधार कार्ड में यदि कोई गलती है तो उसे दुरुस्त कराने के बाद ही करें आवेदन
- एकांत स्थान पर टेस्ट दें, जिससे बाहर से किसी प्रकार की आवाज न दे सुनाई
- अन्य व्यक्ति के दिखाई देेने पर नकल मानकर आवेदन होगा निरस्त, फीस भी हो जाएगी लैप्स
लर्निंग लाइसेंस के लिए अब मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन व टेस्ट में पास करना होगा। इस लाइसेंस के लिए अब कार्यालय नहीं आना पडेे़गा। घर बैठकर प्रक्रिया पूरी होगी। - राजेश राजपूत, एआरटीओ