{"_id":"6026c20b8ebc3ee95a7784b4","slug":"online-froad-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4803957133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में युवक के खाते से उड़ाए 91 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में युवक के खाते से उड़ाए 91 हजार
विज्ञापन
भोगांव। गांव मलपुर निवासी एक युवक के खाते से साइबर ठग ने करीब 91 हजार की नकदी पार कर दी। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव मलपुर निवासी अनिल कुमार को 11 फरवरी की दोपहर एक फोन आया। इस पर बताया कि वह एक एप डाउनलोड करें। इस एप पर कई सुविधाएं मिलेंगी।
एप डाउनलोड करने पर कुछ धनराशि खाते में आने की बात भी कही गई। जैसे ही अनिल ने एप को डाउनलोड किया उसके खाते से 91550 रुपये गायब हो गए। मोबाइल पर मैसेज आया उसमें खाते में सिर्फ पांच रुपये ही शेष रह गए थे। धोखाधड़ी की जानकारी होने के बाद उसने थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।