{"_id":"5d8d96c98ebc3e93c52efdae","slug":"online-fraud-on-olx-for-buying-bullet-bike-caller-said-armyman-himself","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान! सैन्यकर्मी बताकर सक्रिय हुए 'शातिर ठग', ऐसे फंसा रहे 'शिकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! सैन्यकर्मी बताकर सक्रिय हुए 'शातिर ठग', ऐसे फंसा रहे 'शिकार'
Fri, 27 Sep 2019 11:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 27 Sep 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
ओएलएक्स पर बुलेट बाइक का विज्ञापन देखकर एक व्यापारी ठगी का शिकार हो गया। उनसे 22 हजार रुपये खाते में जमा करा लिए गए, लेकिन बाइक नहीं भेजी गई।
बालूगंज निवासी परवेज शमीम की बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को ओएलएक्स पर बुलेट बाइक का विज्ञापन देखा था। उसमें दिए नंबर पर कॉल किया।
कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को सैन्य कर्मी बताया। कहा कि वह हाथरस का रहने वाला है। बीकानेर में पोस्टिंग पर गया है। बाइक भी उसी के पास है। परवेज 60 हजार रुपये में बाइक खरीदने के लिए तैयार हो गए। लेकिन, उन्होंने बाइक देखने के बाद ही रकम देने को कहा।

Trending Videos
इस पर विज्ञापन देने वाले ने कोरियर से बाइक भेजने की बात कही। इतना ही नहीं खाते में कोरियर खर्च के नाम पर तीन बार में 22 हजार रुपये गूगल पे से ट्रांसफर करा लिए।
बाइक नहीं आने पर परवेज को शक हो गया। उन्होंने रुपये वापस मांगे, लेकिन अब उक्त व्यक्ति का फोन नहीं उठा रहा है। पीड़ित ने शुक्रवार को एसएसपी से शिकायत की बात कही है।
बाइक नहीं आने पर परवेज को शक हो गया। उन्होंने रुपये वापस मांगे, लेकिन अब उक्त व्यक्ति का फोन नहीं उठा रहा है। पीड़ित ने शुक्रवार को एसएसपी से शिकायत की बात कही है।