फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   online fraud of sixty five thousand rupees with woman in the name of customer care in agra

आगरा: ऑनलाइन कस्टमर केयर के नाम पर शातिरों के जाल में फंसी महिला, खाते से 65 हजार रुपये हुए पार

Tue, 12 Oct 2021 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Oct 2021 12:21 AM IST
सार

आगरा के सदर क्षेत्र निवासी सैन्यकर्मी की पत्नी साइबर ठगी की शिकार हो गईं। वह ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर की आड़ में बिछाए गए साइबर अपराधियों के जाल में फंस गई। इसके बाद उनके बैंक खाते से 65 हजार रुपये निकाल लिए गए। 

विज्ञापन
online fraud of sixty five thousand rupees with woman in the name of customer care in agra
साइबर सुरक्षा (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

आगरा में ऑनलाइन शॉपिंग साइट के कस्टमर केयर का नंबर खोजने में सैन्यकर्मी की पत्नी साइबर अपराधियों का शिकार बन गईं। ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बनकर उनके मोबाइल फोन पर स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड करा दिया। इसके बाद खाते की जानकारी लेकर 65 हजार रुपये साइबर अपराधी ने निकाल लिए। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन


सदर क्षेत्र निवासी सैन्यकर्मी की पत्नी ने पिछले दिनों ऑनलाइन शॉपिंग की थी। इसमें कुछ सामान गड़बड़ निकला। दो दिन पहले उन्होंने सामान रिटर्न के लिए कस्टमर केयर का नंबर ऑनलाइन खोजा। इसमें एक नंबर मिल गया। कॉल रिसीव करने वाले ने कहा कि 24 घंटे में वह सामान रिटर्न करवा देगा। इसके लिए एक एप डाउनलोड करना होगा। यह नंबर साइबर अपराधी का था। 
विज्ञापन


महिला ने एप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद साइबर अपराधी ने मोबाइल की स्क्रीन शेयर करते हुए उनकी नेट बैंकिंग की जानकारी और ओटीपी देख लिया। इसके बाद उनके खाते से रकम ट्रांसफर करने लगा। फोन पर मैसेज आने पर महिला को पता चल गया। उन्होंने बैंक जाकर अपना खाता बंद करा दिया। मगर, तब तक 65 हजार रुपये उनके खाते से निकाल लिए गए। पीड़िता ने थाना सदर में शिकायत की है। पुलिस साइबर सेल की मदद ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कस्टमर केयर का नंबर खोजने में रहें सावधान
साइबर सेल के मुताबिक, गूगल पर नामी कंपनी के नाम से साइबर अपराधी अपने नंबर डाल रहे हैं। जब कोई व्यक्ति नंबर खोजता है तो उनके जाल में फंस जाता है। कॉल करने पर मदद के नाम पर मोबाइल पर स्क्रीन शेयरिंग और एक्सेस करने वाले एप डाउनलोड कराकर फोन हैक करते हैं। 

खाते की जानकारी लेकर रकम निकाल लेते हैं। इसलिए ऑनलाइन कस्टमर केयर का नंबर खोजने में सावधान रहें। कंपनी की अधिकृत वेबसाइट से ही नंबर लेना चाहिए। फोन पर कोई एप डाउनलोड करने के लिए कहता है तो समझ जाएं, साइबर ठगी हो सकती है। मोबाइल पर एटीएम कार्ड और खाते की जानकारी नहीं देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed