{"_id":"6384f5258d155c2ec85d7a50","slug":"online-fraud-gang-mainpuri-news-agr5550929134","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गैंग के बारे में मिले अहम सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गैंग के बारे में मिले अहम सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वालों के बारे में मैनपुरी पुलिस के हाथ कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पता चला है कि ठगी के तार बिहार से लेकर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों से जुड़े हैं। जल्द ही पुलिस एक बड़ा खुलासा कर सकती है, हालांकि कार्रवाई के संबंध में कोई औपचारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।
कभी लॉटरी का लालच देकर तो कभी सरकारी आवास का लालच देकर, एटीएम से कार्ड बदल कर धोखाधड़ी कर उपभोक्ताओं के खाता से ठगी के मामले अक्सर सामने आते हैं। ऑनलाइन अपराध की जांच करने वाली टीम कुछ मामलों में खाता से निकाली गई धनराशि तो वापस करा देती है, लेकिन अपराधी बहुत ही काम मामलों में पकड़ में आ पाते हैं। इसकी वजह धोखाधड़ी करने वाले सब कुछ ऑनलाइन करते हैं, इसके साथ ही प्रयोग सिम कार्ड से लेकर अन्य दस्तावेज भी दूसरों के प्रयोग करते हैं। लेकिन इस बार मैनपुरी पुलिस के हाथ ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार जो गैंग ट्रैस हुआ है, उसके तार बिहार के साथ ही प्रदेश के कई बड़े शहरों से जुडे हैं। हालांकि उक्त कार्रवाई के संबंध में अभी तक किसी अधिकारी की ओर से औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मिली जानकारी के अनुसार मैनपुरी पुलिस जल्द ही एक बड़ा खुलासा कर सकती है।