फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   online fraud,7.75 lakhs thug

बेवर निवासी युवक से ठगे गए 7.75 लाख रुपये

Tue, 01 Mar 2022 12:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
online fraud,7.75 lakhs thug
बेवर। गांव अहमदपुर करुआमई के रहने वाले युवक से फर्जी वेबसाइट चला रहे लोगों ने करीब 7.75 लाख रुपये ठग लिए। युवक ने वेबसाइट पर एक नामी कंपनी की डीलरशिप के लिए आवेदन किया था। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को थाने पहुंचे अहमदपुर करुआमई निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जनवरी में उसने एक नामी कंपनी की डीलरशिप के लिए वेबसाइट पर आवेदन किया था। इस दौरान उनके पास एक कॉल आई। खुद को कंपनी का कर्मचारी बताते हुए आवेदन के लिए एग्रीमेंट, रजिस्ट्रेशन आदि के नाम पर धीरे-धीरे करीब पौने आठ लाख रुपये एक खाते में डलवा लिए। इसके बाद वह लोग लगातार किसी न किसी बहाने रुपये की मांग करते रहे। जब और रुपये देने से मना किया तो उक्त व्यक्ति ने अपना नंबर बंद कर लिया। जब कंपनी से जानकारी की गई तो पता चला कि उनके नाम से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। ठगी होने की जानकारी के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed