{"_id":"5f244b628ebc3e9fde70628c","slug":"online-class-mainpuri-news-agr45295141","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक घर बैठे बच्चों तक पहुंचा रहे शिक्षा का उजियारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक घर बैठे बच्चों तक पहुंचा रहे शिक्षा का उजियारा
विज्ञापन
स्वयंप्रभा चैनल पर रसायन विज्ञान की जानकारी देते प्रवक्ता पवन कुमार यादव
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल-कॉलेज बंद हैं। ऐसे में जिले के कई शिक्षक घर बैठे छात्र-छात्राओं तक शिक्षा का उजियारा पहुंचा रहे हैं। कोई ऑनलाइन तो कोई रेडिया के जरिए शिक्षण कार्य कर रहा है। किसी ने प्रश्न-उत्तर के चार्ट तैयार कर बच्चों को बांटे हैं तो कोई प्रतियोगिता का आयोजन कर कोरोना के प्रति छात्रों को जागरूक कर रहा है।
करहल के शिक्षक ने तैयार किए वीडियो
करहल के जैन इंटर कॉलेज के रसायन विज्ञान प्रवक्ता पवन कुमार यादव इंटरमीडिएट के छात्रों को ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं। छात्रों के लिए उन्होंने रसायन विज्ञान विषय के अलग-अलग वीडियो बनाए हैं। इनमें से रासायनिक बलगतिकी के दो वीडियो 29 मई और 29 जुलाई को स्वयंप्रभा 22 चैनल पर प्रसारित भी हो चुके हैं। उनके रसायन विज्ञान के उपविषय एल्डिहाइड, कीटोन व कार्बोक्सिलिक अम्ल एवं नाइट्रोजन युक्त कार्बनिक यौगिक-एमीन पर बनाए गए वीडियो स्वयंप्रभा/दूरदर्शन चैनल पर प्रसारण के लिए चयनित किए गए हैं।
रेडियो से शिक्षा का प्रसार करेंगे मयंक यादव
कोरोना काल में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रसार भारती के माध्यम से रेडियो पर विषय ज्ञान प्रसारित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए परिषद निदेशक ने कहानी विद्या पर आधारित ऑडियो क्लिप मांगे थे। जिले के जनता इंटर कॉलेज नौनेर के प्रधानाचार्य मयंक यादव के इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र विषय के लिए दो 30-30 मिनट के दो ऑडियो बनाए। यह चयनित भी हो गए। नागरिक शास्त्र के प्रथम पाठ राष्ट्र निर्माण की चुनौतियां विषय पर ये ऑडियो तैयार किए गए हैं। ऑडियो जल्द प्रसार भारती के माध्यम से विद्यार्थियों को सुनने के लिए मिलेंगे।
विज्ञापन
मोबाइल बना समस्या तो निकाला नया तरीका
परिषदीय स्कूलों के कई बच्चों के पास एंड्रॉइड फोन नहीं हैं। इस समस्या को देखते हुए बेवर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय चनेपुर छबीलेपुर की शिक्षिका मयंका शर्मा ने एक नया तरीका निकाला। उन्होंने चार्ट के चार हिस्से किए और उन पर अलग-अलग विषयों और शीर्षकों के प्रश्न-उत्तर लिखे। चार्ट को लेमीनेट कराया और बच्चों को बुलाकर कार्ड बांट दिए। बच्चों को ये भी निर्देशित किया गया कि वे कार्ड से अध्ययन के बाद नजदीक रहने वाले कक्षा के दूसरे बच्चे को दे दें। प्राथमिक विद्यालय चनेपुर छबीलेपुर की यह कार्ड प्रणाली कारगर सिद्ध हुई और बच्चे इससे लगातार घर बैठे अध्ययन कर रहे हैं।
शिक्षा के साथ दे रहीं कोरोना से बचाव की जानकारी
मैनपुरी विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गनेशपुर की शिक्षिका नेहा हजेला कोरोना महामारी के बीच जहां छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान कर रही हैं। साथ ही बच्चों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए भी जागरूक कर रही हैं। इसके लिए वे कोरोना से बचाव के संदेशों के साथ पोस्टर, निबंध और राखी प्रतियोगिता का भी आयोजन करा रही हैं। बच्चों द्वारा तैयार पोस्टर को वह गांव में चस्पा करवा रही हैं।