फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Online Application For Post Of Agra University Vice Chancellor Agra News

Agra University: नए कुलपति के लिए करना होगा इंतजार, पूर्व में हुई प्रक्रिया नहीं हो सकी तलाश पूरी 

Thu, 07 Jul 2022 10:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 10:58 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पांच जुलाई 2021 से स्थायी कुलपति नहीं हैं। वर्तमान में कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के पास प्रभार है।
 

विज्ञापन
Online Application For Post Of Agra University Vice Chancellor Agra News
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में नए कुलपति के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। कुलपति की नियुक्ति के लिए राजभवन की ओर से आवेदन मांगा गया है। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव की ओर से सूचना जारी की गई है। सूचना में बताया गया है कि 25 फरवरी 2022 के माध्यम से कुलपति की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे पर आवेदकों में से किसी को कुलपति पद पर नियुक्ति के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया है। 

विज्ञापन


अब कुलपति पद के लिए राजभवन की वेबसाइट www.upgovernor.gov.in पर निर्धारित प्रारूप पर 10 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। आवेदन के लिए वही व्यक्ति पात्र होगा जिसने 65 वर्ष की आयु प्राप्त न की हो। कुलपति के चयन की प्रक्रिया अगस्त के अंत तक पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। 
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पांच जुलाई 2021 से स्थायी कुलपति नहीं हैं। वर्तमान में कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के पास प्रभार है। उनका भी कार्यकाल 26 जुलाई को छह माह का हो जाएगा। चर्चा यह भी है कि स्थायी कुलपति की नियुक्ति के पहले किसी और को विश्वविद्यालय का प्रभारी कुलपति बनाया जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

विवि में डेढ़ घंटे गुल रही बिजली

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को डेढ़ घंटे बिजली गुल रही। प्रशासनिक भवन के साथ संस्थानों में कामकाज प्रभावित हुआ। दोपहर 12:30 से 02:00 बजे तक बिजली नहीं थी। कर्मचारी प्रशासनिक भवन के बाहर पेड़ के नीचे खड़े दिखे। समाज विज्ञान संस्थान के बाहर भी चबूतरे पर कर्मचारी बैठे थे। विश्वविद्यालय में जनरेटर का इस्तेमाल प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कार्यभार संभालने के बाद बंद करा दिया था। सौर ऊर्जा का प्लांट लगना था, अभी तक लगा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed