आगरा: बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में जुलाई के पहले हफ्ते से मिलेंगे ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म
बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में 13 विषयों में स्नातक और नौ विषयों में परास्नातक के पाठ्यक्रम संचालित हैं। कॉलेज में स्ववित्तपोषित योजना के तहत बीकॉम, एमकॉम, एमए, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और बीबीए की कक्षाएं संचालित होती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय के प्रवेश फॉर्म जुलाई के पहले हफ्ते से मिलेंगे। कॉलेज की वेबसाइट bdkmvagra.co.in पर प्रवेश फॉर्म उपलब्ध होंगे। कॉलेज में प्रवेश के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में छात्राओं को वेब रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
कॉलेज में 13 विषयों में स्नातक और नौ विषयों में परास्नातक के पाठ्यक्रम संचालित हैं। कॉलेज में स्ववित्तपोषित योजना के तहत बीकॉम, एमकॉम, एमए, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और बीबीए की कक्षाएं संचालित होती हैं। छात्राओं की सुरक्षा के लिहाज से कॉलेज परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।
बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 1967 में हुई थी। महाविद्यालय के पुस्तकालय में करीब 50 हजार किताबें हैं। कॉलेज पढ़ाई के साथ अनुशासन के लिए भी जाना जाता है। यहां एनसीसी और एनएसएस की इकाइयां भी हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी तवज्जो दी जाती है।
करियर काउंसिलिंग व प्लेसमेंट सेल भी है
प्राचार्या डॉ. नीता गुप्ता ने कहा कि कॉलेज में करियर काउंसिलिंग और प्लेसमेंट सेल है। प्रति वर्ष तमाम छात्राओं को बीकॉम और बीए के बाद विभिन्न कंपनियों में कैंपस प्लेसमेंट मिल रहा है। कॉलेज में मनोवैज्ञानिक परामर्श केंद्र की स्थापना भी की गई है। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया जाता है।
हॉस्टल की सुविधा है
कॉलेज की छात्राओं के रहने के लिए हॉस्टल भी हैं। इसमें 100 छात्राएं रह सकती हैं। यहां छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाता है।
पूर्व छात्राओं का मार्गदर्शन मिलता है
आगरा। कॉलेज में समय-समय पर पूर्व छात्राओं का सम्मेलन आयोजित किया जाता है। अच्छे पदों पर काबिज पूर्व छात्राओं से कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं प्रेरित होती हैं। पूर्व छात्राओं के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से अलग पोर्टल बनाया गया है।
पाठ्यक्रम - सीटें
बीए - 640
बीएससी - 90
बीकॉम - 160
बीबीए - 60
परास्नातक प्रथम वर्ष में सीटें
पाठ्यक्रम सीटें
एमए अंग्रेजी 60
एमए हिंदी 60
एमए समाजशास्त्र 60
एमए संस्कृत 60
एमए गृह विज्ञान 30
एमए अर्थशास्त्र 30
एमए संगीत 20
एमए मनोविज्ञान 20
एमए चित्रकला 20
एमकॉम 60
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्या रहीं पूर्व छात्रा
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्या कॉलेज की पूर्व छात्रा रही हैं। इसके अलावा श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीरा अग्रवाल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व मुख्य चयनकर्ता हेमलता काला, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य पूनम यादव, ऑल इंडिया बॉक्सिंग वूमेन चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता शैली सिंह भी यहां की पूर्व छात्रा रही हैं। आल इंडिया कबड्डी में कांस्य पदक जीतने वाली आरती गुप्ता व गुड़िया सहित अन्य पूर्व छात्राओं ने विभिन्न खेलों में नाम रोशन किया।