फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   onion and tomato prices hike again in agra mandi rate

प्याज ने फिर निकाले आंसू, महंगाई से टमाटर भी हुआ 'लाल', जानें सब्जियों के दाम

Thu, 07 Nov 2019 11:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Nov 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
onion and tomato prices hike again in agra mandi rate
प्याज - फोटो : अमर उजाला
दिवाली के बाद भी सब्जियों की कीमत कम नहीं हुई है, बल्कि प्याज और टमाटर जैसी सब्जियों के भाव आसमान पर हैं। मानसून से लेकर अब तक प्याज और टमाटर के भाव नीचे नहीं उतरे। प्याज महज सात दिन में ही थोक में आठ रुपये किलो तक बढ़ गया, जबकि खुदरा बिक्री 60 से 80 रुपये किलो तक हो रही है। टमाटर की कीमतें भी 10 रुपये किलो बढ़कर 60 रुपये तक पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


दिवाली से पहले प्याज का थोक भाव 35 रुपये तक आ गया था। तब खुदरा भाव 40 से 50 रुपये तक था, लेकिन दिवाली के बाद ही प्याज के दाम बढ़ने शुरू हो गए। महज सप्ताह भर में थोक में प्याज का भाव 50 रुपये पर पहुंच गया, इससे मंडियों में अलग अलग कीमतों पर प्याज बिक रही है। अच्छी क्वालिटी की प्याज का भाव 80 रुपये तक है, जबकि बाजार में सेब 50-60 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन


बारिश से खराब हुई फसल

सिकंदरा स्थित सब्जी एवं फल मंडी के थोक कारोबारी नितिन कोचर ने बताया कि महाराष्ट्र और राजस्थान में भारी बारिश के कारण प्याज की फसल बर्बाद हो गई। कर्नाटक में भी प्याज की फसल को ज्यादा नुकसान रहा, इसलिए महाराष्ट्र की प्रसिद्ध नासिक मंडी में ही प्याज का थोक भाव 50 रुपये किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में राजस्थान की अलवर मंडी से प्याज आ रही है, जिसका थोक भाव 50 रुपये है। यह भी हर दिन तीन से चार ट्रक ही आ रही है। कीमतों में हर दिन भारी उतार चढ़ाव देखते हुए थोक कारोबारी भी कम माल मंगा रहे हैं ताकि रेट गिरने पर ज्यादा घाटा न सहन करना पड़े।

बिगड़ा रसोई का बजट

लगातार महंगी हो रही प्याज और टमाटर के कारण यह दोनों ही सब्जियां सलाद से गायब हो चुकी हैं। रसोई का बजट दोनों सब्जियों के कारण बिगड़ गया है। सीजन की हरी सब्जियों के भाव भी नीचे नहीं आए। 

पुनीत विहार निवासी गृहिणी प्रीति देव ने बताया कि हर सब्जी का स्वाद प्याज-टमाटर ही बढ़ाता है। सलाद में इनका उपयोग नहीं हो रहा है, फिर भी बजट बिगड़ रहा है। नेहरू नगर निवासी साधना यादव के मुताबिक प्याज और टमाटर की कीमतों में उछाल के  कारण इनका उपयोग कम किया है। इसकी जगह मूली, गाजर की सलाद बनानी शुरू की है।

हरी सब्जियों का यह है खुदरा भाव

सब्जी भाव/किग्रा
आलू 20
लखनऊ आलू 25
पहाड़ी आलू  40
प्याज  60-80
टमाटर 50-60
गोभी 20-30
गोभी 20-30
भिंडी 30
मूली 10-20
गाजर  30-40
मेथी 40-60
ग्वार फली 40-60
हरी प्याज 40
नीबू 80-100
अदरक  80-100
धनिया 40-50


(ये भाव आगरा की बोदला सब्जी मंडी के हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed