{"_id":"5e6921008ebc3eebb63aeed9","slug":"one-young-man-kill-in-firing-mainpuri-news-agr433361944","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
11एमएनपी-49- मृतक विकास यादव का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/घिरोर। थाना क्षेत्र के गांव नगला रघी में बुधवार शाम भूखंड के विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। एसपी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की।
जानकारी के अनुसार गांव नगला रघी निवासी बीस वर्षीय विकास यादव पुत्र रामनरेश यादव बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे घर के बाहर मौजूद था। ग्रामीण आपस में होली मिल रहे थे, तभी कुछ लोगों से भूखंड को लेकर चले आ रहे विवाद के चलते विकास की कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा की नामजद आरोपी ने युवक की तमंचा से गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी मिलने के बाद एसपी अजय कुमार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। वहीं वारदात को अंजाम देेने के बाद आरोपी फरार हो गए। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिफ्तार कर लिया जाएगा। थाना पुलिस के अनुसार मृतक के परिवारीजनों ने गांव के ही सत्यवीर उर्फ छोटे यादव पर हत्या का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों के अनुसार इस बीच कहासुनी के बाद अचानक गोली चली। वहीं विकास खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर मौके पर भगदड़ मच गई।
युवक की मौत से घर में मचा कोहराम
युवक की गोली मारकर हत्या के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं गमजदा परिजन हत्या का आरोप तो लगाते रहे, लेकिन समाचार लिखे जाने तक वह तहरीर नहीं लिख सके। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
जमीन के विवाद में युवक की हत्या किए जाने का आरोप गांव के ही एक व्यक्ति पर परिजनों ने लगाया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-अजय कुमार, एसपी।